मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news the young man went missing to visit durga puja the body of a young man found in the canal after two days the young man s in laws came from jaunpur

Chandauli News: दुर्गा पूजा घूमने निकला युवक लापता, दो दिन बाद नहर में मिला युवक का शव, जौनपुर से भाई के ससुराल आया था युवक.

"नवीन बुधवार को चन्दौली अपने बड़े भाई के ससुराल आया था। जिले में चारों तरफ दुर्गा पूजा की धूम थी। नवीन का भी मन दुर्गा पूजा घूमने का हुआ। इस पर नवीन अपने भाई के ससुराल से बाइक से मुगलसराय दुर्गा पूजा मेला देखने निकला। इसके बाद वह लापता हो गया। परिजनों ने नवीन की काफी खोजबीन की, लेकिन दो दिन तक ढूंढने के बाद भी उसका पता नहीं चल सका"

chandauli

4:31 PM, Oct 3, 2025

Share:

Chandauli News: दुर्गा पूजा घूमने निकला युवक लापता, दो दिन बाद नहर में मिला युवक का शव, जौनपुर से भाई के ससुराल आया था युवक.
logo

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के जसुरी गांव के समीप शुक्रवार की सुबह नहर में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान जौनपुर जिले के हौज़ गांव निवासी 22 वर्षीय नवीन चौहान उर्फ़ निरहू पुत्र शैलेंद्र सिंह चौहान के रूप में हुई। मृतक के पिता शैलेंद्र ग्राम पंचायत अधिकारी हैं।

Img

जानकारी के अनुसार, नवीन बुधवार को चन्दौली अपने बड़े भाई के ससुराल आया था। जिले में चारों तरफ दुर्गा पूजा की धूम थी। नवीन का भी मन दुर्गा पूजा घूमने का हुआ। इस पर नवीन अपने भाई के ससुराल से बाइक से मुगलसराय दुर्गा पूजा मेला देखने निकला। इसके बाद वह लापता हो गया। परिजनों ने नवीन की काफी खोजबीन की, लेकिन दो दिन तक ढूंढने के बाद भी उसका पता नहीं चल सका। शुक्रवार की सुबह उसका शव जसुरी गांव के पास नहर में बहता हुआ मिला।

विज्ञापन

Img

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर शिनाख्त कराई। मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। इस संबंध में सदर कोतवाल संजय कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट रूप से पता चल पाएगा।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.