ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news the young man who gave protection to a criminal carrying a reward of rs 1 lakh was arrested sent to jail

Chandauli News: एक लाख इनामी बदमाश को संरक्षण देने वाला युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल.

"फिलहाल नंदन सिंह को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है, जबकि मुख्य आरोपी अभिषेक सिंह की तलाश पुलिस द्वारा लगातार जारी है"

chandauli

10:19 AM, Dec 29, 2025

Share:

Chandauli News: एक लाख इनामी बदमाश को संरक्षण देने वाला युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल.
logo

आरोपी नंदन सिंह

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क. 

चंदौली। धानापुर पुलिस ने एक लाख रुपये के इनामी बदमाश को संरक्षण देने और पुलिस की गोपनीय गतिविधियों की जानकारी पहुंचाने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी को रविवार को जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार युवक की पहचान नंदन सिंह उर्फ आशु के रूप में हुई है, जो बलुआ थाना क्षेत्र के महुअर गांव का निवासी है। 

Img

पुलिस के अनुसार नंदन सिंह चंदौली जनपद में एक लाख रुपये के इनामी अपराधी अभिषेक सिंह उर्फ रामनाथ सिंह उर्फ पहलवान सिंह का सगा भाई है। बताया गया कि अभिषेक सिंह 1 मई को धानापुर बस स्टैंड पर हुई मुट्टन यादव की हत्या का मुख्य आरोपी है। वारदात के बाद से वह फरार चल रहा है, जिसकी गिरफ्तारी पर पुलिस ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा है। इस हत्याकांड में पुलिस पहले ही कई अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

विज्ञापन

Img

पुलिस का कहना है कि नंदन सिंह उर्फ आशु फरार मुख्य आरोपी को न सिर्फ संरक्षण दे रहा था, बल्कि पुलिस की गोपनीय गतिविधियों की जानकारी भी उसे पहुंचा रहा था। पुख्ता साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस ने उसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।फिलहाल नंदन सिंह को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है, जबकि मुख्य आरोपी अभिषेक सिंह की तलाश पुलिस द्वारा लगातार जारी है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.