मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news the youth waved the weapon during the fight police became active after the viral video

Chandauli News: मारपीट के दौरान युवक ने लहराया असलहा, वायरल वीडियो के बाद पुलिस सक्रिय.

"वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मारुफपुर चौकी प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि वीडियो के आधार पर युवक की पहचान कर ली गई है। उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।"

chandauli

6:49 PM, Jun 3, 2026

Share:

Chandauli News: मारपीट के दौरान युवक ने लहराया असलहा, वायरल वीडियो के बाद पुलिस सक्रिय.
logo

बीच सड़क हाथ में असलहा लहराता मनबढ़ युवक

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: मनोज यादव, बलुआ, (चंदौली).

चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के नैढ़ी गांव में आपसी रंजिश को लेकर हुआ विवाद उस समय चर्चा का विषय बन गया, जब मारपीट के दौरान एक युवक ने कथित तौर पर असलहा निकालकर लहराना शुरू कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है और आरोपी युवक की तलाश में दबिश दी जा रही है।

Img

जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम गांव के बाहर स्थित एक पान की गुमटी पर कुछ लोग मौजूद थे। इसी दौरान पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इसी दौरान एक युवक ने असलहा निकाल लिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए युवक को पकड़ लिया और किसी तरह मामला शांत कराया। हालांकि घटना का वीडियो वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।

विज्ञापन

Img

पुलिस के अनुसार आरोपी युवक दिल्ली में नौकरी करता है और बकरीद के अवसर पर छुट्टी लेकर गांव आया हुआ था। फिलहाल विवाद की मूल वजह की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े सभी तथ्यों को एकत्र किया जा रहा है और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। गांव में हुई इस घटना और वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों में भी चर्चा का माहौल है। पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.