ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news the youth who came to attend the funeral drowned in ganga search continues

Chandauli News: अंतिम संस्कार में शामिल होने आया युवक गंगा में डूबा, तलाश जारी.

“बलुआ घाट पर अंतिम संस्कार में शामिल होने आए 30 वर्षीय युवक की गंगा में स्नान करने के दौरान तेज बहाव में डूबने की आशंका है। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तलाश कराई, लेकिन देर तक युवक का पता नहीं चल सका।”

chandauli

9:26 PM, Sep 18, 2026

Share:

Chandauli News: अंतिम संस्कार में शामिल होने आया युवक गंगा में डूबा, तलाश जारी.
logo

मृत लवकुश की फाइल फोटो

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : मनोज यादव, बलुआ, चंदौली.

चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के गंगा घाट पर शुक्रवार की शाम अंतिम संस्कार में शामिल होने आए 30 वर्षीय लवकुश गंगा में स्नान करते समय तेज बहाव की चपेट में आकर डूब गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर निवासी उदल राम की पत्नी का बीमारी के कारण शुक्रवार को निधन हो गया था। अंतिम संस्कार के लिए परिजन और गांव के लोग बलुआ घाट पहुंचे थे। शवदाह के बाद सुल्तानपुर निवासी लवकुश पुत्र बेचन राम गंगा में स्नान करने लगा। इसी दौरान तेज बहाव के कारण वह गहरे पानी में चला गया।

विज्ञापन

मौजूद ग्रामीणों ने उसे आगे जाने से रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह गहरे पानी में चला गया। सूचना पर पहुंची बलुआ पुलिस ने निजी गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश कराई, लेकिन सफलता नहीं मिली। थाना प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि युवक की तलाश जारी है और आसपास के ग्रामीणों को भी सूचना दी जा रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.