Chandauli News: जूते चप्पल की दुकान का ताला तोड़कर चोरी, व्यापारियों में बढ़ा आक्रोश.
“चंदौली के धीना थाना क्षेत्र के कमालपुर कस्बे में चोरों ने एक बार फिर दुकान को निशाना बनाया। मंगलवार की देर रात राजेश ठठेरा की जूते-चप्पल की दुकान का ताला तोड़कर करीब 10 जोड़ी जूते-चप्पल चोरी कर लिए। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से व्यापारियों में पुलिस के प्रति नाराजगी बढ़ रही है।”
chandauli
11:08 PM, Nov 25, 2026
Share:


कमालपुर में चोरी के बाद दुकान का टूटा ताला दिखाता दुकानदार।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By : पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। धीना थाना क्षेत्र के कमालपुर कस्बे में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। मंगलवार की देर रात चोरों ने राजेश ठठेरा की जूते-चप्पल की दुकान का ताला तोड़कर करीब 10 जोड़ी जूते-चप्पल चोरी कर लिए। हालांकि, कस्बे में शादी-विवाह के आयोजनों के चलते लोगों की आवाजाही जारी थी। इसी दौरान आहट मिलने पर चोर अधिक सामान समेटे बिना ही मौके से फरार हो गए। लगातार हो रही चोरी की वारदातों से स्थानीय व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त है।
जानकारी के अनुसार, कमालपुर निवासी कैलाश ठठेरा के पुत्र राजेश ठठेरा की कस्बे में जूते-चप्पल की दुकान है। मंगलवार की रात वह रोजाना की तरह दुकान बंद कर घर चले गए थे। देर रात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और सामान चोरी करने लगे। इसी बीच कस्बे के विभिन्न मैरिज लॉन में शादी-विवाह के आयोजन होने के कारण लोगों की आवाजाही बनी हुई थी। लोगों की आहट पाकर चोर करीब 10 जोड़ी जूते-चप्पल लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने दुकानदार को दी। मौके पर पहुंचे राजेश ठठेरा दुकान का टूटा ताला देखकर हैरान रह गए। उन्होंने तत्काल पुलिस चौकी को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। इस संबंध में धीना थानाध्यक्ष त्रिवेणी लाल सेन ने बताया कि चोरी की घटनाओं के खुलासे के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही चोर पुलिस की गिरफ्त में होंगे।


