मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news theft exposed 3 accused arrested battery and submersible motor recovered

Chandauli News: चोरी का खुलासा, 3 अभियुक्त गिरफ्तार, बैटरी व समर्सिबल मोटर बरामद.

"सैयदराजा पुलिस ने बताया गया कि अभियुक्त बहादुर के खिलाफ पूर्व में भी चोरी से संबंधित मामला दर्ज है। गिरफ्तारी रात 23:30 बजे दुधारी नहर के पास से की गई।"

chandauli

6:11 PM, Apr 21, 2026

Share:

Chandauli News: चोरी का खुलासा, 3 अभियुक्त गिरफ्तार, बैटरी व समर्सिबल मोटर बरामद.
logo

सैयदराजा पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: अरविंद कुमार, सैयदराजा,(चंदौली).

चंदौली। सैयदराजा थाना पुलिस ने चोरी की एक घटना का सफल अनावरण करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी गया सामान भी बरामद कर लिया है।

पुलिस के अनुसार वार्ड नंबर-06 स्थित किनाराम बाबा बिल्डिंग मटेरियल की दुकान में 17/18 अप्रैल की रात चोरी हुई थी। मामले में दर्ज मुकदमे की जांच के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने दुधारी नहर के पास से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर चोरी की गई एक बैट्री और दो समरसेब मोटर बरामद की गई। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान सौरभ तिवारी पुत्र अरुण तिवारी निवासी छत्रपुरा, बहादुर पुत्र कल्लू ठठेरा निवासी मनराजपुर और केशरी उर्फ खेसारी वर्मा पुत्र राजबहादुर वर्मा निवासी छत्रपुरा, थाना सैयदराजा के रूप में हुई है।

विज्ञापन

सैयदराजा पुलिस ने बताया कि इस संबंध में थाना सैयदराजा में धारा 303(2) बीएनएस के तहत पहले ही मामला दर्ज किया गया था। बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्र, उपनिरीक्षक लालधर यादव, नंद किशोर सिंह सहित पुलिस टीम की भूमिका रही।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.