ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news theft exposed in salempur inter college two accused arrested goods recovered

Chandauli News: सलेमपुर इंटर कॉलेज में चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, सामान बरामद.

“सलेमपुर इंटर कॉलेज में ताला तोड़कर चोरी के मामले का सकलडीहा पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से मिक्सर मशीन, लाउड स्पीकर, बर्तन और 50 मीटर बिजली का केबल बरामद किया है।”

chandauli

11:30 PM, Oct 7, 2026

Share:

Chandauli News: सलेमपुर इंटर कॉलेज में चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, सामान बरामद.
logo

सलेमपुर इंटर कॉलेज चोरी मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपियों के साथ बरामद सामान।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : पुनवासी यादव, सकलडीहा, चंदौली.

चंदौली। सकलडीहा थाना क्षेत्र के सलेमपुर स्थित जय हिंद इंटर कॉलेज में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी का सामान भी बरामद किया है। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी 6 अक्टूबर की रात सलेमपुर नहर मोड़ मुख्य सड़क के पास से की गई।

पुलिस के अनुसार राजनारायण सिंह जय हिंद इंटर कॉलेज सलेमपुर में परिचारक हवलदार कुमार ने 2/3 अक्टूबर की रात स्कूल का ताला तोड़कर सामान चोरी होने की सूचना दी थी। तहरीर के आधार पर थाना सकलडीहा में मुकदमा अपराध संख्या 196/2026 के तहत धारा 305ए/331(4) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया था। थानाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार निषाद के नेतृत्व में गठित टीम रात में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान रात करीब 9:44 बजे सलेमपुर नहर मोड़ के पास पुलिस ने दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया। उनकी पहचान सतीश राजभर उर्फ चिल्लर पुत्र राजेंद्र राजभर, निवासी सलेमपुर सिवाने, थाना बलुआ, उम्र करीब 25 वर्ष और संदीप राय पुत्र हरिवंश राय, निवासी सलेमपुर सिवाने, थाना बलुआ, उम्र करीब 26 वर्ष के रूप में हुई।

विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक मिक्सर मशीन, एक लाउड स्पीकर, 12 स्टील की थाली, 15 स्टील के गिलास, एक बिजली का बोर्ड और 50 मीटर बिजली का केबल बरामद किया है। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। पूछताछ में पुलिस के अनुसार आरोपियों ने 2/3 अक्टूबर की रात स्कूल का ताला तोड़कर चोरी करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने बताया कि आरोपी सतीश राजभर का पूर्व में भी चोरी के मामलों में आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ वर्ष 2024 में थाना बलुआ और थाना सकलडीहा में चोरी के मुकदमे दर्ज हुए थे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.