मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news theft happened again in railway colony within a month questions raised on patrolling of outpost police

Chandauli News: रेलवे कॉलोनी में एक माह में फिर हुई चोरी, चौकी पुलिस की गश्त पर उठे सवाल.

“मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र की रेलवे कॉलोनियों में चोरी की घटनाएं लगातार सामने आने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। सेंट्रल कॉलोनी में एक रेलकर्मी के आवास को चोरों ने निशाना बना लिया। बताया जा रहा है कि रेलवे पुलिस चौकी क्षेत्र में नियमित गश्त नहीं होने से चोरों के हौसले बढ़े हुए हैं। एक महीने के भीतर दूसरी बड़ी चोरी की घटना सामने आने के बाद कॉलोनीवासियों में आक्रोश है।”

chandauli

10:22 AM, Aug 22, 2026

Share:

Chandauli News: रेलवे कॉलोनी में एक माह में फिर हुई चोरी, चौकी पुलिस की गश्त पर उठे सवाल.
logo

मुग़लसराय कोतवाली, चंदौली.

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर, चंदौली.

चंदौली। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र की रेलवे कॉलोनियों में चोरी की घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला रेलवे पुलिस चौकी क्षेत्र के सेंट्रल कॉलोनी का है, जहां चोरों ने रेलकर्मी के आवास को निशाना बनाकर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती दी है। घटना के बाद कॉलोनीवासियों में रोष है और रेलवे पुलिस चौकी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।

रेलवे में टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत आशीष कुमार सेंट्रल कॉलोनी स्थित क्वार्टर नंबर 506 एबी में अकेले रहते हैं। बताया गया कि गुरुवार की रात वह करीब 11 बजे ड्यूटी के लिए आवास से निकले थे और रात करीब दो बजे वापस लौटे। आवास पर पहुंचने के बाद उन्हें चोरी की घटना की जानकारी हुई। स्थानीय लोगों का कहना है कि रेलवे पुलिस चौकी क्षेत्र की कॉलोनियों में पुलिस की गश्त बेहद कम दिखाई देती है। इसी का फायदा चोर लगातार उठा रहे हैं। आरोप है कि चौकी प्रभारी की ओर से नियमित गश्त और निगरानी पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा है। यही वजह है कि करीब एक महीने के भीतर रेलवे कॉलोनी में दूसरी बड़ी चोरी की घटना सामने आई है।

विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने के बाद मुगलसराय कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज समेत अन्य बिंदुओं की जांच कर रही है। वहीं, लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को लेकर कॉलोनीवासियों ने पुलिस गश्त बढ़ाने और लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.