Chandauli News: दिनदहाड़े चोरी, जेवरात और 42 हजार रुपये नकद लेकर फरार हुए चोर.
"चकिया थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह ने बताया कि तहरीर प्राप्त हो गई है। मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।"
chandauli
9:15 PM, Jul 2, 2026
Share:


चोरों द्वारा तोड़ा गया अलमारी का लॉकर
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: गोविंद कुमार, चकिया, चंदौली.
चंदौली। चकिया कोतवाली क्षेत्र के उसरी गांव में गुरुवार दोपहर चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए अलमारी और बक्से का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात तथा 42 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।
पीड़ित जितेंद्र कुमार, पुत्र शिवपूजन पासवान, ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गुरुवार दोपहर करीब दो बजे परिवार के सभी सदस्य किसी काम से घर से बाहर गए थे। इसी दौरान अज्ञात चोर घर में घुस गए और कमरे में रखी अलमारी व बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखे सोने-चांदी के आभूषण तथा 42 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए। कुछ देर बाद जब परिवार के लोग घर लौटे तो सामान बिखरा देखकर उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर चकिया कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर संदिग्धों के बारे में जानकारी जुटा रही है। दिनदहाड़े हुई चोरी की घटना से ग्रामीणों में भय और आक्रोश है। ग्रामीणों ने क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।
