Chandauli News : कंपोजिट विद्यालय फेसुड़ा में तीसरी बार चोरी, गैस सिलेंडर से खाद्यान्न तक उठा ले गए चोर.
“चंदौली के सकलडीहा क्षेत्र स्थित कंपोजिट विद्यालय फेसुड़ा में चोरों ने बिजली के तार काटकर ऑफिस और रसोई का ताला तोड़ दिया। चोर गैस सिलेंडर, चूल्हा, बर्तन, खाद्यान्न और बच्चों के खेलकूद का सामान उठा ले गए। प्रधानाध्यापक के मुताबिक, विद्यालय में यह तीसरी चोरी की घटना है।”
chandauli
8:53 PM, Oct 20, 2026
Share:


विद्यालय में हुई चोरी की घटना को बताते प्रधानाचार्य
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By : अरविंद कुमार, सैयदराजा, चंदौली.
चंदौली। सकलडीहा क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय फेसुड़ा में 19 अक्टूबर की रात चोरी की घटना सामने आई। चोर बिजली के तार काटकर ऑफिस और मध्यान्ह भोजन की रसोई का ताला तोड़कर दो गैस सिलेंडर, गैस चूल्हा, बड़े भगौने, कुकर, कढ़ाई, तावा, थाली, पंखा, चौकी-बेलन, बच्चों के खेलकूद का सामान और एक-एक बोरा चावल व गेहूं उठा ले गए। चोरी गए सामान की कीमत करीब 15 से 20 हजार रुपये बताई जा रही है।
इंचार्ज प्रधानाध्यापक राकेश कुमार चौबे ने बताया कि ग्रामवासियों और विद्यालय प्रबंध समिति (एसएमसी) के सदस्यों से फोन पर चोरी की जानकारी मिली। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी विद्यालय में चोरी हो चुकी है। पूर्व की घटनाओं में रसोई से दो सिलेंडर और कक्षा तीन से पंखे की चोरी हुई थी। इस बार की घटना को मिलाकर विद्यालय में चोरी की यह तीसरी वारदात है।
विज्ञापन
प्रधानाध्यापक के अनुसार, घटना की सूचना डायल 112 पर दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने विद्यालय की चारदीवारी खुली होने और परिसर में जुआ खेलने जैसी गतिविधियां होने की बात कहते हुए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की, ताकि बच्चों की पढ़ाई और मध्यान्ह भोजन व्यवस्था प्रभावित न हो। मामले में पुलिस से कार्रवाई की अपेक्षा जताई गई है।



