मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news theft in kali mata temple for the third time thieves took away a bell weighing 21 kg by cutting the lid

Chandauli News: काली माता मंदिर में तीसरी बार चोरी, सिकड़ी काटकर 21 किलो का घण्टा ले गए चोर.

"ग्रामीणों का कहना है कि इस मंदिर में चोरी की यह तीसरी घटना है। इससे पहले भी यहां से मां काली की नथिया और एक घण्टा चोरी हो चुका है, जिसका अब तक खुलासा नहीं हो सका है। लगातार हो रही चोरियों से गांव के लोगों में आक्रोश है और उन्होंने पुलिस से जल्द घटना का खुलासा करने की मांग की है।"

chandauli

7:57 PM, Mar 9, 2026

Share:

Chandauli News: काली माता मंदिर में तीसरी बार चोरी, सिकड़ी काटकर 21 किलो का घण्टा ले गए चोर.
logo

सुरतापुर मन्दिर में चोरी गये घण्टे को दिखाते ग्रामीण

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क..

चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के मोहरगंज चौकी अंतर्गत सुरतापुर गांव में स्थित काली माता मंदिर से बीती रात चोरों ने मंदिर का घण्टा चुरा लिया। सोमवार सुबह जब ग्रामीण पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे तो घण्टा गायब देखकर हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में नाराजगी फैल गई।

बताया जा रहा है कि चहनियां-धानापुर मुख्य मार्ग से सटे इस मंदिर में चोरों ने रात में सिकड़ काटकर करीब 21 किलो का बड़ा घण्टा चोरी कर लिया। सुबह ग्रामीणों ने इसकी सूचना बलुआ पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी। ग्रामीणों का कहना है कि इस मंदिर में चोरी की यह तीसरी घटना है। इससे पहले भी यहां से मां काली की नथिया और एक घण्टा चोरी हो चुका है, जिसका अब तक खुलासा नहीं हो सका है। लगातार हो रही चोरियों से गांव के लोगों में आक्रोश है और उन्होंने पुलिस से जल्द घटना का खुलासा करने की मांग की है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.