Chandauli News: पोल्ट्री फार्म में हुई चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार, नाबालिग भी पकड़ा गया.
"धानापुर पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी पर पहले से भी चोरी के मुकदमे दर्ज हैं और उससे जुड़े अन्य मामलों की भी जांच की जा रही है। मामले में संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई करते हुए आगे की जांच जारी है।"
chandauli
6:01 PM, Apr 16, 2026
Share:


धानापुर पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। धानापुर थाना क्षेत्र में पोल्ट्री फार्म से बैटरी और इनवर्टर चोरी की घटनाओं का पुलिस ने सफल अनावरण करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी के तीन ट्यूबलर बैटरी, दो इनवर्टर और तीन हजार रुपये नगद बरामद किए हैं।
मामला थाना धानापुर क्षेत्र के नगवा रोड स्थित पोल्ट्री फार्म से जुड़ा है, जहां 15 फरवरी 2026 की रात अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर तीन बैटरी और दो इनवर्टर चोरी कर लिए थे। इस संबंध में वादी अबुल हसन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद 14 मार्च को बड़ौरा गांव स्थित एक अन्य पोल्ट्री फार्म से भी बैटरी और इनवर्टर चोरी की घटना सामने आई, जिस पर अलग से मुकदमा पंजीकृत किया गया। इन घटनाओं के खुलासे के लिए पुलिस लगातार इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य और स्थानीय इनपुट के आधार पर काम कर रही थी। इसी क्रम में 16 अप्रैल को पुलिस टीम ने कोहड़ा-सकरारी मार्ग के पास से एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके साथ शामिल एक नाबालिग को भी अभिरक्षा में लिया गया।
विज्ञापन
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अपने साथी के साथ मिलकर फरवरी की रात नगवा रोड स्थित दो पोल्ट्री फार्मों का ताला तोड़कर बैटरी, इनवर्टर सहित अन्य सामान चोरी किया था। इसके अलावा मार्च में बड़ौरा के एक बंद पड़े फार्म को भी निशाना बनाया गया। चोरी का सामान छिपाकर रखा गया था, जिसे बाद में बेचने की योजना थी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक्साइड और इस्टमैन कंपनी की बैटरियां, एक्साइड और ल्यूमिनस कंपनी के इनवर्टर के साथ 3000 रुपये नगद बरामद किए हैं। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान विजेंद्र यादव निवासी पगही के रूप में हुई है, जबकि उसके साथ शामिल बाल अपचारी का भी आपराधिक इतिहास सामने आया है।
