मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news theft in the durga temple of kakarhati village thieves took away the silver crown and bells

Chandauli News: ककरहटी गांव के दुर्गा मंदिर में चोरी, चांदी का मुकुट और घंटे-घड़ियाल ले गए चोर.

“बलुआ थाना क्षेत्र के ककरहटी गांव में करीब 30 वर्ष पुराने दुर्गा मंदिर को चोरों ने निशाना बनाया। मां दुर्गा की प्रतिमा का चांदी का मुकुट और मंदिर में लगे घंटे-घड़ियाल चोरी होने से ग्रामीणों में आक्रोश है।”

chandauli

8:34 PM, Aug 26, 2026

Share:

Chandauli News: ककरहटी गांव के दुर्गा मंदिर में चोरी, चांदी का मुकुट और घंटे-घड़ियाल ले गए चोर.
logo

मंदिर में चोरी कि सूचना के बाद ककरहटी गांव के मंदिर पर जुटी ग्रामीणों की भीड़

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के ककरहटी (मोहरगंज) गांव में मंगलवार देर रात चोरों ने करीब 30 वर्ष पुराने मंदिर में सेंध लगाकर मां दुर्गा की प्रतिमा का चांदी का मुकुट और मंदिर में लगे घंटे-घड़ियाल समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। बुधवार सुबह मंदिर पहुंचे ग्रामीणों को घटना की जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया।

धार्मिक स्थल में चोरी की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मंदिर पहुंच गए। घटना को लेकर लोगों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने पुलिस-प्रशासन से जल्द चोरों की गिरफ्तारी और चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की।

विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं और अब धार्मिक स्थल भी चोरों के निशाने पर आ गए हैं। लोगों ने क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने और प्रमुख धार्मिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.