मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news theft in the house in broad daylight thieves escaped with cash and jewellery

Chandauli News: दिनदहाड़े घर में चोरी, नकदी और गहने लेकर फरार हुए चोर.

"शहाबगंज थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में असुरक्षा की भावना बढ़ गई है।"

chandauli

9:51 AM, Feb 20, 2026

Share:

Chandauli News: दिनदहाड़े घर में चोरी, नकदी और गहने लेकर फरार हुए चोर.
logo

चोरों द्वारा तोड़ा गया अलमारी का लॉकर

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: रतिश कुमार, शहाबगंज, (चंदौली).

चंदौली। शहाबगंज थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव में बुधवार को दिनदहाड़े चोरी की घटना से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। अज्ञात चोर एक मकान में घुसकर नगदी और गहने लेकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

Img

पीड़ित पंकज कुमार के अनुसार वह सुबह करीब 10 बजे अपनी दुकान पर चले गए थे। उनका भाई संजय कुमार पत्नी के साथ इलाज के सिलसिले में चहनिया गया था, जबकि पिता वाराणसी दवा लेने गए थे। घर के दूसरे हिस्से में उनकी पत्नी अकेली थी। इसी बीच मौका पाकर चोर मकान में घुस गए और अलमारी में रखे करीब 52 हजार रुपये नकद तथा गहने चोरी कर लिए।

विज्ञापन

Img

करीब दोपहर 12 बजे जब परिवार के लोग घर पहुंचे तो सामान बिखरा देख उनके होश उड़ गए। घटना की सूचना शाम को पुलिस को दी गई। प्रार्थना पत्र मिलते ही थाना प्रभारी अशोक कुमार मिश्रा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। 


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.