Chandauli News: पुलिस चौकी से 1500 मीटर दूर तीन घरों में चोरी, 15 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ.
" बलुआ प्रभारी अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि तीनों मामलों में तहरीर प्राप्त हो गई है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और जल्द ही घटना के खुलासे का दावा किया है।"
chandauli
6:13 PM, Jul 4, 2026
Share:


चोरों द्वारा कमरे में बिखेरा गया सामान
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र में गुरुवार रात चोरों ने पुलिस की गश्त पर सवाल खड़े करते हुए मारुफपुर पुलिस चौकी से महज 1500 मीटर की दूरी पर तीन घरों को निशाना बनाया। बदमाश लाखों रुपये के जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गए। चोरी की इस वारदात से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
सबसे अधिक नुकसान शैलेंद्र चौबे के परिवार को हुआ। परिजनों के अनुसार बेटी की शादी के लिए घर में रखे लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और 50 हजार रुपये नकद चोरी हो गए। वहीं अमरीश मिश्र के घर से भी सोने के गहने और चांदी के बर्तन चोर उठा ले गए। इसके अलावा वाराणसी में इलाज के लिए गए राम अवध चौबे के सूने मकान को भी बदमाशों ने निशाना बनाते हुए लाखों रुपये मूल्य का सामान पार कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस चौकी नजदीक होने के बावजूद रात में प्रभावी गश्त नहीं होने से चोर आसानी से वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।
विज्ञापन
घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है और लोग स्वयं रात में पहरा देने को मजबूर हैं। सूचना मिलने पर बलुआ थाना पुलिस, डॉग स्क्वायड, फोरेंसिक और सर्विलांस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। थाना प्रभारी अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि तीनों मामलों में तहरीर प्राप्त हो गई है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और जल्द ही घटना के खुलासे का दावा किया है।
