Chandauli News: गंगा किनारे तीन मंदिरों में चोरी, चांदी के मुकुट और घंटा लेकर फरार हुए चोर.
"धानापुर थाना प्रभारी त्रिवेणी लाल सेन ने बताया कि मंदिरों में चोरी की घटना की जांच की जा रही है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।"
chandauli
6:06 PM, Jun 14, 2026
Share:


मंदिर के बाहर इकट्ठा पुजारी और ग्रामीण
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। जनपद के धानापुर थाना क्षेत्र स्थित नरौली गांव में गंगा तट पर बने तीन मंदिरों को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाते हुए धार्मिक स्थलों से चांदी के मुकुट, घंटा और पूजा-पाठ में प्रयुक्त होने वाले बर्तन चोरी कर लिए। एक ही रात में तीन मंदिरों में हुई चोरी की घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और श्रद्धालुओं में भारी नाराजगी व्याप्त है।
जानकारी के अनुसार, नरौली गांव स्थित गंगा नदी के किनारे बने बाबा सरजू दास कुटी, वीर बाबा मंदिर, भगवान शंकर मंदिर और हनुमान जी मंदिर में शनिवार देर रात अज्ञात चोरों ने धावा बोल दिया। चोर मंदिरों से करीब 100 ग्राम चांदी के मुकुट, लगभग 100 किलोग्राम वजनी घंटा, फूल चढ़ाने के लोटे, बाल्टी तथा भोग लगाने में प्रयुक्त होने वाले बर्तन चोरी कर फरार हो गए।बाबा सरजू दास कुटी के पुजारी धनेश प्रजापति ने बताया कि रविवार सुबह जब वह प्रतिदिन की तरह पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे तो मंदिरों के ताले टूटे मिले और पूजा सामग्री गायब थी। उन्होंने बताया कि भोग लगाने के लिए आवश्यक बर्तन भी चोरी हो जाने के कारण उन्हें बिना पारंपरिक व्यवस्था के ही पूजा संपन्न करनी पड़ी।
विज्ञापन
घटना की सूचना फैलते ही आसपास के ग्रामीण और श्रद्धालु बड़ी संख्या में मंदिर परिसर पहुंच गए। लोगों ने घटना पर आक्रोश जताते हुए पुलिस प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की। स्थानीय नागरिकों ने 112 नंबर पर सूचना देकर पुलिस को मौके पर बुलाया। ग्रामीणों का कहना है कि गंगा तट पर स्थित इन प्राचीन धार्मिक स्थलों से क्षेत्र के लोगों की गहरी आस्था जुड़ी हुई है। एक साथ कई मंदिरों में चोरी की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों ने चोरी गए सामान की शीघ्र बरामदगी और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
