मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news theft of bells from chandrika mata temple no disclosure even after 24 hours villagers protest

Chandauli News:चंद्रिका माता मंदिर से घंटों की चोरी, 24 घंटे बाद भी खुलासा नहीं, ग्रामीणों का प्रदर्शन.

“चंदौली के बेलवानी गांव में प्राचीन चंद्रिका माता मंदिर से करीब दो कुंतल वजन के घंटों की चोरी के मामले में 24 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर जल्द खुलासा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।”

chandauli

6:34 PM, Aug 12, 2026

Share:

Chandauli News:चंद्रिका माता मंदिर से घंटों की चोरी, 24 घंटे बाद भी खुलासा नहीं, ग्रामीणों का प्रदर्शन.
logo

मंदिर के बाहर प्रदर्शन करते ग्रामीण

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story by : पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के बेलवानी गांव स्थित प्राचीन चंद्रिका माता मंदिर में सोमवार की देर रात चोर करीब 15-16 घंटे चोरी कर ले गए। ग्रामीणों के मुताबिक चोरी हुए घंटों का कुल वजन करीब दो कुंतल है। घटना के 24 घंटे बाद भी खुलासा नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने बुधवार को मंदिर परिसर में प्रदर्शन किया।

ग्रामीणों के अनुसार, सोमवार रात करीब साढ़े 12 बजे एक ग्रामीण ने मंदिर से करीब 200 मीटर दूर संदिग्ध मोटरसाइकिल खड़ी देखी थी। शक होने पर इसकी जानकारी अन्य लोगों को दी गई, लेकिन तब तक बाइक वहां से गायब हो चुकी थी। ग्रामीणों का दावा है कि बाइक का नंबर भी नोट किया गया था और इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। मंगलवार सुबह मंदिर पहुंचे ग्रामीणों को घंटों के गायब होने की जानकारी हुई। सूचना पर 112 नंबर और बलुआ थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। ग्राम प्रधान प्यारेलाल पासवान के साथ ग्रामीणों ने थाने पहुंचकर तहरीर भी दी। ग्रामीणों का आरोप है कि संदिग्ध बाइक का नंबर दिए जाने के बावजूद पुलिस ने अब तक मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है।

विज्ञापन

मंदिर से चोरी की घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उनका कहना है कि मंदिर से ग्रामीणों की गहरी आस्था जुड़ी है और यहां से घंटों की चोरी ने लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। ग्रामीणों ने पुलिस से जल्द चोरों की गिरफ्तारी और चोरी गए घंटों की बरामदगी की मांग की है। चेतावनी दी कि जल्द खुलासा नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.