Chandauli News: बंद मकानों का ताला तोड़ लाखों की चोरी, जेवर-नगदी लेकर फरार चोर.
"मुगलसराय थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों भवन स्वामियों की तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है।"
chandauli
5:17 PM, May 11, 2026
Share:


चोरों द्वारा तोड़ा गया अलमारी और लाकर दिखाता भवन स्वामी
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर (चंदौली).
चंदौली। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के वार्ड नंबर सात पराहूपुर स्थित दो बंद पड़े मकानों का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों रुपये के जेवरात, नगदी और कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी रविवार सुबह उस समय हुई जब आसपास के लोगों ने दोनों मकानों के गेट का ताला टूटा देखा और मकान स्वामियों को फोन कर सूचना दी। सूचना मिलते ही भुक्तभोगियों ने डायल 112 पर पुलिस को जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई।
जानकारी के अनुसार पराहूपुर स्थित बगीचे के समीप मैनुद्दीन अंसारी और सुशीला देवी पत्नी कमलेश प्रसाद मौर्य के मकान बंद थे। बीती रात चोरों ने दोनों मकानों के मुख्य गेट का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और कमरों के दरवाजों के ताले भी तोड़ डाले। इसके बाद अलमारी और लॉकर में रखे जेवरात, नगदी और अन्य कीमती सामान चोरी कर फरार हो गए। स्थानीय लोगों के अनुसार चोरी के सामान को ले जाने के लिए चोरों ने मैजिक वाहन का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन
मैनुद्दीन अंसारी के भतीजे सरफराज अंसारी ने बताया कि वह बाहर गए हुए थे। चोरों ने उनके मकान के कुल आठ ताले तोड़े और लॉकर से एक जोड़ी झुमके, अंगूठी, दो जोड़ी पायल, करीब एक लाख रुपये नगद समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। उन्होंने चोरी गए सामान की कीमत करीब दो से तीन लाख रुपये बताई। वहीं सुशीला देवी के मकान से भी लगभग तीन लाख रुपये मूल्य के सामान की चोरी की बात सामने आई है।घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।
