Chandauli News: चोरी का खुलासा, चोरी का सामान खरीदने वाले सहित चार आरोपी गिरफ्तार.
“चंदौली के सैयदराजा कस्बे में घर से आभूषण और मोबाइल चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का एक कान का झाला और वीवो मोबाइल बरामद किया है। चोरी की घटना अक्टूबर की आखिरी तारीखों में हुई थी।”
chandauli
10:37 AM, Nov 8, 2026
Share:


सैयदराजा पुलिस कि गिरफ्त में आरोपी
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By : अरविंद कुमार, सैयदराजा, चंदौली.
चंदौली। सैयदराजा कस्बे के लोहिया नगर में घर से आभूषण और मोबाइल चोरी के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना 26-27 अक्टूबर की रात की है। वार्ड नंबर 12 स्थित पानी की टंकी के पीछे रहने वाले एक व्यक्ति के घर में घुसकर अज्ञात चोरों ने आभूषण और मोबाइल फोन चोरी कर लिया था। पीड़ित की तहरीर पर सैयदराजा थाने में मुकदमा अपराध संख्या 320/2026 के तहत बीएनएस की धारा 305(ए) में मुकदमा दर्ज किया गया था।
पुलिस के मुताबिक, चेकिंग के दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चोरी की घटना का खुलासा किया गया। मामले में सलमान और टीपू अली निवासी लोहिया नगर, रमेश सेठ निवासी आजाद नगर तथा अमन प्रजापति निवासी गांधी नगर को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के पास से चोरी का एक पीली धातु का कान का झाला और एक वीवो एंड्रॉयड टच स्क्रीन मोबाइल बरामद हुआ।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्र के नेतृत्व में हुई कार्रवाई के बाद पुलिस आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है। गिरफ्तारी और बरामदगी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रामकुमार दुबे, कांस्टेबल योगेन्द्र चौहान और कांस्टेबल अमित कुमार राजपूत शामिल रहे।


