मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news theft revealed within 24 hours accused arrested entire item recovered

Chandauli News: 24 घंटे में चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, पूरा सामान बरामद.

"थाना सैयदराजा पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी विकास अग्रहरी निवासी नेहरू नगर, सैयदराजा को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से चोरी के सभी सामान बरामद कर लिया गया है।"

chandauli

6:49 PM, Apr 19, 2026

Share:

Chandauli News: 24 घंटे में चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, पूरा सामान बरामद.
logo

सैयदराजा पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: अरविंद कुमार, सैयदराजा, (चंदौली).

चंदौली। सैयदराजा थाना क्षेत्र में चोरी की घटना का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी गए सोने-चांदी के आभूषण और अन्य सामान भी बरामद किया है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भरोसा बढ़ा है।

मामला उस समय सामने आया जब वार्ड नंबर-04 दीनदयाल नगर निवासी सदानंद सिंह यादव अपने घर में ताला लगाकर परिवार सहित गांव गए थे। 18 अप्रैल को पड़ोसी ने फोन कर बताया कि घर का ताला टूटा हुआ है। वापस लौटकर देखने पर कमरे का बक्सा टूटा मिला और उसमें रखे सोने-चांदी के आभूषण चोरी हो चुके थे। सीसीटीवी फुटेज में विकास अग्रहरी नामक युवक संदिग्ध रूप से दिखाई दिया, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई।

विज्ञापन

सैयदराजा थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी विकास अग्रहरी (निवासी नेहरू नगर, सैयदराजा) को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से झुमका, मांगटीका, कान की बालियां, पायल, नथ, सिक्के सहित कई आभूषण और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.