Chandauli News: लोको पायलट के घर में लाखों की चोरी.
"अलीनगर थाना प्रभारी घनश्याम शुक्ला का कहना है कि आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।"
chandauli
1:46 PM, Apr 27, 2026
Share:


घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: Story By: संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर (चंदौली).
चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र में लोको कॉलोनी में रविवार देर रात चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घर मालिक के बाहर होने का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर कीमती सामान पार कर दिया।
जानकारी के अनुसार, रेलवे में लोको पायलट (गुड्स) के पद पर कार्यरत दुर्गेश कुमार अपने परिवार के साथ एक शादी समारोह में गए हुए थे। इसी दौरान चोरों ने उनके सूने घर में घुसकर कमरे का ताला तोड़ दिया और चोरी की घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
पीड़ित के मुताबिक, चोर घर से नीले रंग की अपाचे बाइक (UP 67Q8194), बच्चों के दो सोने के लॉकेट सेट और दो चांदी के कड़े लेकर फरार हो गए। चोरी में करीब 2 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। घर लौटने पर पड़ोसियों से घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची अलीनगर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
