ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news theft worth lakhs in railway colony cash jewelery and laptop missing from the railway train manager s quarter

Chandauli News: रेलवे कॉलोनी में लाखों की चोरी, रेलवे ट्रेन मैनेजर के क्वार्टर से नकदी-जेवरात और लैपटॉप गायब.

“डीडीयू रेलवे कॉलोनी में चोरों ने रेलवे ट्रेन मैनेजर के सरकारी क्वार्टर को निशाना बनाकर लाखों रुपये के जेवरात, नकदी और लैपटॉप चोरी कर लिया। घटना की सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।”

chandauli

1:00 PM, Aug 2, 2026

Share:

Chandauli News: रेलवे कॉलोनी में लाखों की चोरी, रेलवे ट्रेन मैनेजर के क्वार्टर से नकदी-जेवरात और लैपटॉप गायब.
logo

चोरों द्वारा तोड़ा गया अलमारी का लाकर, गेट का टूटा हुआ ताला दिखाती हुई रेलकर्मी की पत्नी

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर, चंदौली.

चंदौली। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के डीडीयू रेलवे कॉलोनी में शनिवार देर रात चोरों ने पूर्व मध्य रेलवे में कार्यरत ट्रेन मैनेजर आनंद कुमार के सरकारी रेलवे क्वार्टर संख्या 379/F में चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोर लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण, नकदी, लैपटॉप और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी रविवार सुबह होने पर परिवार के होश उड़ गए।

Img

पीड़िता रंजू कुमारी ने बताया कि उनके पति ड्यूटी पर थे, जबकि वह अपनी बेटी के साथ घर में सो रही थीं। सुबह करीब छह बजे नींद खुलने पर बरामदे में सामान बिखरा मिला और गोदरेज अलमारी खुली हुई थी। जांच करने पर पता चला कि चोर अलमारी से चाबियां निकालकर उसमें रखे कीमती सामान समेट ले गए। चोरी गए सामान में दो सोने की अंगूठियां, दो जोड़ी झुमके, अन्य सोने के आभूषण, दो जोड़ी चांदी की पायल, डेल कंपनी का लैपटॉप, एक लाख रुपये नकद तथा गुल्लक में रखे करीब 25 हजार रुपये शामिल हैं। पीड़िता के अनुसार केवल जेवरात की कीमत लगभग 6 से 7 लाख रुपये है।

विज्ञापन

Img

घटना की सूचना मिलते ही मुगलसराय कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर मामले के खुलासे में जुटी है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से रेलवे कॉलोनी के लोगों में दहशत और नाराजगी का माहौल है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.