Chandauli News: रिटायर्ड रेलवे अधिकारी के किराए के मकान में लाखों की चोरी.
"मुग़लसराय कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है तथा चोरों की तलाश जारी है। ग्रामीणों ने क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर चिंता जताते हुए पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।"
chandauli
4:20 PM, Feb 17, 2026
Share:


चोरी की सूचना पर मौके पर पहुंची मुगलसराय कोतवाली पुलिस
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: प्रदीप शर्मा, “बबलू” मुग़लसराय, (चंदौली).
चंदौली। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के भोगवार गांव में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। गांव में किराए के मकान में रह रहे रेलवे के सेवानिवृत्त अधिकारी के घर को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया।
पीड़ित जगदीश सिंह, जो रेलवे से रिटायर्ड हैं और पूर्व में एडीएसटीई पद पर डीडीयू में कार्यरत रह चुके हैं, हाल ही में रेलवे क्वार्टर से अपना सामान निकालकर भोगवारे स्थित किराए के मकान में शिफ्ट हुए थे। बताया जा रहा है कि वह अपने पैतृक गांव गए हुए थे। इसी दौरान करीब 24 घंटे के भीतर चोरों ने मकान का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया।चोरी हुए सामान में मंगलसूत्र, 25 चांदी के सिक्के, 5,000 रुपये नकद, कान की बाली, तनिष्क कंपनी की अंगूठी, पायल सहित अन्य कीमती आभूषण शामिल हैं। पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दी है।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही मुग़लसराय कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है तथा चोरों की तलाश जारी है। ग्रामीणों ने क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर चिंता जताते हुए पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।
