Chandauli News: लगातार पांच दिन बैंक बंद रहने की संभावना, 25 सितंबर तक निपटा लें जरूरी काम.
“सितंबर के अंतिम सप्ताह में बैंकिंग सेवाएं लगातार पांच दिनों तक प्रभावित हो सकती हैं। 26 सितंबर को चौथा शनिवार और 27 सितंबर को रविवार की छुट्टी है, जबकि 28 से 30 सितंबर तक बैंक यूनियनों ने देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है।”
chandauli
8:43 PM, Sep 24, 2026
Share:


AI फोटो....
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By : पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। सितंबर के अंतिम सप्ताह में लगातार पांच दिनों तक बैंक शाखाओं का कामकाज प्रभावित होने की संभावना है। अग्रणी जिला प्रबंधक आशीष कुमार मिश्रा के अनुसार 28 से 30 सितंबर तक यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस की ओर से तीन दिवसीय देशव्यापी बैंक हड़ताल का आह्वान किया गया है। इससे पहले 26 सितंबर को चौथा शनिवार और 27 सितंबर को रविवार होने के कारण बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।
ऐसे में ग्राहकों को नकद निकासी-जमा, चेक जमा करने, ड्राफ्ट सहित अन्य जरूरी बैंकिंग कार्य 25 सितंबर तक निपटा लेने की सलाह दी गई है। शाखाओं के बंद रहने की स्थिति में चेक क्लियरिंग में भी देरी हो सकती है। हड़ताल के दौरान ग्राहक एटीएम, इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और यूपीआई जैसी डिजिटल सेवाओं का इस्तेमाल कर सकेंगे।
विज्ञापन
हालांकि इन सेवाओं की उपलब्धता संबंधित तकनीकी व्यवस्था पर निर्भर करेगी। अग्रणी बैंक प्रबंधक कार्यालय ने ग्राहकों से बैंकिंग कार्यों की योजना पहले से बनाने और इस अवधि में सहयोग करने की अपील की है।



