ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news there was a lot of uproar in the tehsil office demanding the issuance of caste certificate a case was filed against 13 people

Chandauli News: जाति प्रमाण-पत्र जारी करने की मांग को लेकर तहसील कार्यालय में हुआ जमकर हंगामा, 13 लोगों पर दर्ज हुआ मुकदमा.

"पड़ोसी जनपद सोनभद्र का उदाहरण देते हुए गोंडवाना समुदाय के लोगों ने कहा कि वहां अनुसूचित जनजाति का प्रमाण-पत्र आसानी से जारी होता है, ऐसे में नौगढ़ क्षेत्र के मझगांवा, विशेषरपुर, भरदुआ, बोझ, उदितपुर, परसिया और सुर्रा सहित कई गांवों के लोग भी समान अधिकार की मांग कर रहे हैं"

chandauli

10:47 AM, Aug 30, 2025

Share:

Chandauli News: जाति प्रमाण-पत्र जारी करने की मांग को लेकर तहसील कार्यालय में हुआ जमकर हंगामा, 13 लोगों पर दर्ज हुआ मुकदमा.
logo

नौगढ़ तहसील में हंगामा करते ग्रामीण

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: लकी केसरी, नौगढ़ तहसील. 

चंदौली। नौगढ़ तहसील परिसर शुक्रवार को उस समय गहमागहमी का केंद्र बन गया जब गोंड समुदाय के सैकड़ों लोग अनुसूचित जनजाति का प्रमाण-पत्र बनाए जाने की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। महिलाएं, पुरुष और बच्चे बड़ी संख्या में तहसील मुख्यालय पहुंचे और अपने अधिकारों की आवाज बुलंद की।

Img

इस दौरान धरने की अगुआई कर रहे नेताओं की नौगढ़ तहसीलदार से जमकर बहस हो गई। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि उन्हें अनुसूचित जनजाति का दर्जा प्राप्त है और पहले इस क्षेत्र में प्रमाण-पत्र भी बनाए जाते थे, लेकिन अब नहीं बनाए जा रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक प्रमाण-पत्र जारी करने का ठोस आश्वासन नहीं मिलेगा, आंदोलन जारी रहेगा।

स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई जब गोंड समाज के लोगों और तहसीलदार अनुराग सिंह के बीच वार्ता बहस में बदल गई। हालात बिगड़ते देख थानाध्यक्ष नौगढ़ सुरेंद्र कुमार यादव मौके पर पहुंचे और उप-जिलाधिकारी विकास मित्तल ने भी प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। उप-जिलाधिकारी ने बताया कि प्रदर्शन के दौरान लगभग 250 लोगों ने तहसील परिसर में प्रवेश कर तहसीलदार अनुराग सिंह, लेखपाल विक्रम पासवान, मनीष सिंह समेत करीब 10 कर्मचारियों से धक्का-मुक्की की। इस संबंध में तहरीर दर्ज कराई गई है।

Img

पड़ोसी जनपद सोनभद्र का उदाहरण देते हुए गोंडवाना समुदाय के लोगों ने कहा कि वहां अनुसूचित जनजाति का प्रमाण-पत्र आसानी से जारी होता है, ऐसे में नौगढ़ क्षेत्र के मझगांवा, विशेषरपुर, भरदुआ, बोझ, उदितपुर, परसिया और सुर्रा सहित कई गांवों के लोग भी समान अधिकार की मांग कर रहे हैं। मामले में राजस्व कर्मियों की तहरीर पर नौगढ़ थाने में 13 नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले में अब कार्रवाई में जुट गई है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.