ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news there was a stir after the dead body of an unknown woman was found at the ganga ghat

Chandauli News: गंगा घाट पर अज्ञात महिला का शव मिलने से मचा हड़कंप.

"क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि शव को विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही महिला की पहचान सुनिश्चित करने के लिए आसपास के जनपदों को भी सूचना भेजी जा रही है।"

chandauli

8:56 PM, Jan 24, 2026

Share:

Chandauli News: गंगा घाट पर अज्ञात महिला का शव मिलने से मचा हड़कंप.
logo

ऑटो पर रखा महिला का शव

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयू नगर (चंदौली). 

चंदौली। मुगलसराय थाना क्षेत्र के कटेसर (कटेश्वर) गंगा घाट पर शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब घाट किनारे पानी में एक अज्ञात महिला का शव फंसा हुआ देखा गया। शव की सूचना मिलते ही आसपास के इलाकों में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुटने लगी।

स्थानीय लोगों की सूचना पर मुगलसराय थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। उपनिरीक्षक ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को नदी से बाहर निकलवाया। इसके बाद आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ कर महिला की पहचान कराने का प्रयास किया गया, लेकिन देर शाम तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में शव पर किसी प्रकार के बाहरी चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। प्रथम दृष्टया मामला गंगा नदी में डूबने से मौत का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, मृत्यु के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

घटना की जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि शव को विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही महिला की पहचान सुनिश्चित करने के लिए आसपास के जनपदों को भी सूचना भेजी जा रही है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल मौके पर कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है और मामले में सभी आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.