ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news there was a stir due to fire in the food plaza of ddu junction

Chandauli News: डीडीयू जंक्शन के खान-पान फूड प्लाजा में आग लगने से मचा हड़कंप.

"फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। तब तक हजारों का सामान जल गया। वहीं आग लगने पर स्टेशन की लाइट गुल हो गई थी। घंटों यात्री अंधेरे में आवागमन करते रहे, जिससे यात्री परेशान दिखाई दिए"

chandauli

8:53 PM, Dec 1, 2025

Share:

Chandauli News: डीडीयू जंक्शन के खान-पान फूड प्लाजा में आग लगने से मचा हड़कंप.
logo

आपकी सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने में जुटी

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयू नगर.  

चंदौली। डीडीयू रेलवे स्टेशन पर स्थित फूड प्लाजा में रविवार की देर रात दस बजे शॉर्ट सर्किट से आग लग गई, जिससे वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर मौके पर पहुंचे विभागीय कर्मचारी और फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। तब तक हजारों रुपये का खाने-पीने का सामान जलकर राख हो गया। वहीं घंटों बिजली आपूर्ति ठप रही, जिससे यात्रियों की परेशानी बढ़ गई थी।

Img

डीडीयू स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक-दो पर यात्री सुविधा के लिए खान-पान का फूड प्लाजा है, जहां यात्रियों का हमेशा जमावड़ा बना रहता है। काफी व्यस्त प्लेटफार्म होने के कारण यात्रियों के खाने-पीने का सामान लेने के लिए भीड़ रहती है। रविवार की देर रात लगभग दस बजे अचानक प्लेटफार्म संख्या एक की तरफ किचन की ओर शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इस दौरान आग लगने से धुएं का गुब्बार उठने लगा। वहीं, आग की लपटें बढ़ने पर फूड प्लाजा के कर्मचारी और खाने-पीने का सामान खरीद रहे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में सभी लोग भाग खड़े हुए।

विज्ञापन

Img

इसके अलावा स्टेशन पर प्रतीक्षारत यात्रियों को आग की सूचना पर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंचे विभागीय कर्मचारी और फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। तब तक हजारों का सामान जल गया। वहीं आग लगने पर स्टेशन की लाइट गुल हो गई थी। घंटों यात्री अंधेरे में आवागमन करते रहे, जिससे यात्री परेशान दिखाई दिए। विभागीय कर्मचारी बिजली मरम्मत कार्य में जुटे रहे। काफी प्रयास के बाद केबिल बदला गया। तब जाकर बिजली बहाल हो सकी।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.