ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news there was conflict and stone pelting between two parties in a land dispute an old woman seriously injured

Chandauli News: जमीनी विवाद में दो पक्षों में हुआ संघर्ष और पत्थरबाजी, वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल.

"चकरघट्टा थाना पुलिस ने फिलहाल घटना से अनभिज्ञता जताई है। पुलिस का कहना है कि यदि दोनों पक्षों की ओर से लिखित शिकायत प्राप्त होती है, तो मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।"

chandauli

6:14 PM, Jan 18, 2026

Share:

Chandauli News: जमीनी विवाद में दो पक्षों में हुआ संघर्ष और पत्थरबाजी, वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल.
logo

एक पक्ष पर पथराव करता दूसरा पक्ष

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: लक्ष्मीकांत, नौगढ़, (चंदौली).

चंदौली। चकरघट्टा थाना क्षेत्र के चमेरबाध गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले और पत्थरबाजी हुई। इस हिंसक झड़प में दर्जनों महिला और पुरुष आमने-सामने आ गए, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। मारपीट के दौरान एक वृद्ध महिला को गंभीर चोटें आने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि विवाद वन विभाग/रेशम विभाग की जमीन पर कब्जे को लेकर हुआ। आरोप है कि उक्त भूमि पर झोपड़ी लगाने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। घटना के दौरान दोनों ओर से लाठी-डंडों और पत्थरों का जमकर इस्तेमाल किया गया।

Img

घटना का वीडियो गांव के कुछ लोगों ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। वायरल वीडियो में बड़ी संख्या में लोग एक-दूसरे पर हमला करते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि यह वीडियो दो दिन पुराना बताया जा रहा है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। मारपीट में घायल वृद्ध महिला को उपचार के लिए ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

विज्ञापन

Img

इस मामले में चकरघट्टा थाना पुलिस ने फिलहाल घटना से अनभिज्ञता जताई है। पुलिस का कहना है कि यदि दोनों पक्षों की ओर से लिखित शिकायत प्राप्त होती है, तो मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। वायरल वीडियो के आधार पर भी पुलिस द्वारा तथ्यों की पड़ताल की जा रही है। फिलहाल पुलिस की नजर पूरे मामले पर बनी हुई है और गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के प्रयास किए जा रहे हैं।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.