मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news there was panic due to raid by electricity department and vigilance team many people s connections cut

Chandauli News: बिजली विभाग और विजिलेंस टीम कि छापेमारी से हड़कंप,कई के कटे कनेक्शन.

"जेई सुभाष यादव ने उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग समय से अपना बिजली बिल जमा करें, अन्यथा विभाग द्वारा कनेक्शन काटने के साथ-साथ नियमानुसार कार्रवाई भी की जाएगी।"

chandauli

8:57 PM, Jan 22, 2026

Share:

Chandauli News: बिजली विभाग और विजिलेंस टीम कि छापेमारी से हड़कंप,कई के कटे कनेक्शन.
logo

एआई तस्वीर

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। चहनिया क्षेत्र के भगवानपुर गांव में गुरुवार को बिजली विभाग और विजिलेंस टीम की संयुक्त कार्रवाई से हड़कंप मच गया। बकाया बिल और अनियमितताओं को लेकर लगाए गए विशेष कैंप के दौरान कई उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटे गए, जबकि कुछ लोगों ने मौके पर ही ओटीएस (एकमुश्त समाधान योजना) के तहत बकाया जमा कराया।

जानकारी के अनुसार, बिजली विभाग के अवर अभियंता सुभाष यादव के नेतृत्व में टीम ने गांव में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पांच उपभोक्ताओं का ओटीएस के तहत निस्तारण कराया गया, वहीं बकाया न चुकाने वाले कई उपभोक्ताओं के कनेक्शन विच्छेदित किए गए। अचानक हुई इस कार्रवाई से गांव में अफरा-तफरी का माहौल रहा।

विज्ञापन

कैंप के दौरान जेई सुभाष यादव ने उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग समय से अपना बिजली बिल जमा करें, अन्यथा विभाग द्वारा कनेक्शन काटने के साथ-साथ नियमानुसार कार्रवाई भी की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि आगे भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे। इस दौरान टीजी सेकेंड मुकेश सिंह, कृष्णा मौर्य, सतीश यादव, राकेश मिश्रा, सुरेश प्रजापति सहित अन्य बिजली विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.