Chandauli News: चोरों ने ज्वेलरी शॉप में लगाई सेंध, 50 लाख के गहने चोरी, पुलिस व फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी.
"दुकान मालिक अतुल सोनी ने दी गई तहरीर में बताया कि चोर लगभग 400 ग्राम सोना, चांदी के पांच पायल, पुराना चांदी का सामान, सोने व चांदी की अंगूठियां, चांदी की अंगूठी बनाने का सामान और करीब 1000 रुपये नकद लेकर फरार हो गए"
chandauli
7:58 PM, Dec 8, 2025
Share:


चोरी घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे सीओ पीडीडीयू नगर जांच करते हुए
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयू नगर.
चंदौली। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में चोरों ने एक आभूषण की दुकान को निशाना बनाते हुए करीब 50 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के गहने और नकदी उड़ा ली। चोरों ने देर रात दुकान के पिछले हिस्से में सेंध लगाकर वारदात को अंजाम दिया। घटना अमन ज्वेलर्स की है।
जानकारी के अनुसार रात में चोर पीछे से दुकान में घुसे और अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे कीमती आभूषण समेत नकदी लेकर फरार हो गए। सोमवार सुबह दुकान खुलने पर चोरी का खुलासा हुआ तो व्यापारी और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।
सूचना पर सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा, कोतवाल गगन राज सिंह सहित पुलिस व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
दुकान मालिक अतुल सोनी ने दी गई तहरीर में बताया कि चोर लगभग 400 ग्राम सोना, चांदी के पांच पायल, पुराना चांदी का सामान, सोने व चांदी की अंगूठियां, चांदी की अंगूठी बनाने का सामान और करीब 1000 रुपये नकद लेकर फरार हो गए।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।



