मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news thieves broke the lock of a locked house and escaped with jewelery and cash worth lakhs

Chandauli News: बंद मकान का ताला तोड़ लाखों की चोरी, जेवर और नगदी लेकर फरार हुए चोर.

"पीड़ित ने इस संबंध में मुगलसराय कोतवाली में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि चोरों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जा सके।"

chandauli

9:16 PM, May 18, 2026

Share:

Chandauli News: बंद मकान का ताला तोड़ लाखों की चोरी, जेवर और नगदी लेकर फरार हुए चोर.
logo

चोरों द्वारा बिखेरा गया जेवरात का खाली बॉक्स मौके पर मौजूद लाइसेंसी पिस्टल

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर (चंदौली).

चंदौली। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के डहिया गांव में बंद मकान को निशाना बनाकर चोरों ने लाखों रुपये के जेवरात और नगदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी होने पर इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।

Img

पीड़ित राजेंद्र नारायण शर्मा ने बताया कि वह दवा व्यवसाय से जुड़े हैं और उनका कानपुर में भी मकान है। बीते करीब एक महीने से परिवार सहित कानपुर गए हुए थे, जिस कारण डहिया स्थित मकान बंद पड़ा था। रविवार 17 मई की शाम जब वह वापस लौटे और घर का दरवाजा खोला तो अंदर का नजारा देख दंग रह गए। घर का सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी व बक्सों के ताले टूटे हुए थे। पीड़ित के अनुसार चोर घर में रखे जेवरात, नगदी और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए। चोरी गए सामान में सोने-चांदी के आभूषण, नगद रुपये और घरेलू कीमती वस्तुएं शामिल हैं। घटना की सूचना मिलने पर औद्योगिक नगर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने घर का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। 

विज्ञापन

Img

पीड़ित ने इस संबंध में मुगलसराय कोतवाली में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि चोरों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जा सके।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.