ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news thieves broke the lock of a sweet shop and stole thousands of rupees took away cash and goods

Chandauli News: मिठाई दुकान का ताला तोड़कर हजारों की चोरी, नकदी व सामान ले उड़े चोर.

"स्थानीय ग्रामीणों ने क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर चिंता जताते हुए रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है।"

chandauli

9:39 PM, Feb 1, 2026

Share:

Chandauli News: मिठाई दुकान का ताला तोड़कर हजारों की चोरी, नकदी व सामान ले उड़े चोर.
logo

एआई तस्वीर

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पुनवासी यादव, सकलडीहा, (चंदौली).

चंदौली। सकलडीहा कोतवाली अंतर्गत डेढावल चौकी क्षेत्र के रानेपुर गांव में नहर किनारे स्थित एक मिठाई की दुकान को चोरों ने शनिवार देर रात निशाना बना लिया। दुकान का ताला तोड़कर चोर करीब 4 हजार रुपये नकद, लगभग 10 हजार रुपये की मिठाई और रिफाइन तेल का एक जार चोरी कर फरार हो गए।

रविवार सुबह जब दुकान मालिक उमेश गोंड दुकान खोलने पहुंचे तो अंदर का नजारा देख हैरान रह गए। चोरी की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। पीड़ित ने तत्काल डायल 112 पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की।

विज्ञापन

हालांकि, घटना के बाद भी डेढावल चौकी प्रभारी के मौके पर न पहुंचने से स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी गई। लोगों ने क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर चिंता जताते हुए रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.