Chandauli News: शराब की दुकानों पर लगातार चोरों का धावा, लाखो कि शराब के साथ CCTV-DVR तक उठा ले गए चोर
"जिला मुख्यालय के नजदीक 15 दिन के अंदर लगातार दो देशी शराब कि दुकानों में चोरी होने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।यही नहीं चोर इतने शातिर हैं कि वह पहले दुकान के आसपास की रेकी कर रहे हैं। अगर वहां सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है तो उसको तोड़ दे रहे हैं और कैमरे का DVR भी अपने साथ लेकर चले जा रहे हैं। ताकि कोई सबूत मौके पर ना मिले और पुलिस भी कुछ कार्रवाई न कर पाए"
chandauli
1:04 PM, Nov 26, 2025
Share:


रामपुर माचिया शराब की दुकान पर चोरी करने गए चोर पास की दुकान पर लगे कैमरे में हुए थे कैद
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। सदर थाना क्षेत्र में एक बार फिर हौसला बुलंद चोरों ने देर रात जगदीशसराय स्थित सरकारी देसी शराब की दुकान को निशाना बनाया। बुधवार रात हुई इस वारदात में चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर अंदर प्रवेश किया और दर्जनों पेटी देसी शराब के साथ फुटकर बिक्री में रखे हजारों रुपये पर हाथ साफ कर दिया। घटना का खुलासा सुबह दुकान खोलने पहुंचे अनुज्ञापी गिरीश कुमार को हुआ।
देशी शराब कि दुकान में चोरी की गतिविधि कैद न हो सके, इसके लिए चोरों ने बड़ी ही चालाकी से CCTV कैमरा को तोड़ दिया और कैमरे का DVR भी उखाड़कर साथ ले गए। वारदात को जिस तरह अंजाम दिया गया, उससे साफ है कि चोर पूरी तैयारी के साथ पहुंचे थे।
10 नवंबर की वारदात की पुनरावृत्ति
इसी महीने 10 नवंबर की रात, सदर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर माचिया स्थित देसी शराब की दुकान पर भी चोरों ने धावा बोला था। उस घटना में भी चोरों ने सीसीटीवी कैमरा तोड़कर 85 पेटी शराब, कैश और अन्य सामान चोरी किया था। पास की अंग्रेजी शराब दुकान में लगे कैमरे में दो चोर कैद हुए थे।
विज्ञापन
सदर कोतवाली के रामपुर माचिया स्थित शराब की दुकान पीड़ित दुकानदार सुनील गुप्ता द्वारा तहरीर देने के बाद भी सदर कोतवाली पुलिस उस मामले में अब तक कोई कार्यवाई नहीं कि और नाही खुलासा नहीं कर पाई है, जिससे क्षेत्र में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।
शराब कि दुकान पर हुई चोरी कि घटना कि पुलिस ने शुरू की जांच
जगदीशसराय स्थित देशी शराब कि दुकान के दुकानदार गिरीश राय द्वारा वारदात की सूचना पर सदर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने में जुटी है, साथ ही आसपास लगे कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।



