Chandauli News: सरकारी स्कूल का ताला काटकर सोलर इन्वर्टर और चार बैटरियां ले उड़े चोर.
“सरकारी स्कूल बंद था, लेकिन रात में चोर पूरे इंतजाम से पहुंचे। ताला काटा, सोलर सिस्टम उखाड़ा और लाखों की व्यवस्था चंद मिनटों में गायब कर दी। सुबह स्कूल खुला तो सबके होश उड़ गए।”
chandauli
1:24 PM, Jul 28, 2026
Share:


चोरों द्वारा तोड़ा गया विद्यालय के दरवाजा का लॉक
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: लकी केसरी, नौगढ़, चंदौली.
चंदौली। नौगढ़ तहसील के चकरघट्टा थाना क्षेत्र स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय बजरडीहा में रविवार रात चोरों ने सुनियोजित तरीके से चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। बदमाश कार्यालय का ताला काटकर करीब 3 केवी क्षमता का सोलर इन्वर्टर और उससे जुड़ी चार बैटरियां चोरी कर फरार हो गए। सोमवार सुबह घटना की जानकारी मिलते ही विद्यालय प्रशासन में हड़कंप मच गया।
विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक शशि प्रकाश यादव ने बताया कि शनिवार को विद्यालय बंद होने के बाद सभी शिक्षक घर चले गए थे। सोमवार सुबह ग्रामीणों ने चोरी की सूचना दी। मौके पर पहुंचने पर कार्यालय का ताला टूटा मिला और सोलर सिस्टम पूरी तरह गायब था।प्राथमिक जांच में सामने आया कि चोर लोहे काटने वाले औजार लेकर पहुंचे थे। उन्होंने पहले ताला काटा, फिर कुंडी तोड़कर अंदर प्रवेश किया और सोलर इन्वर्टर व बैटरियां निकालकर फरार हो गए। चोरी से विद्यालय की विद्युत व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई है।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची चकरघट्टा पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ग्रामीणों ने सरकारी विद्यालयों की सुरक्षा बढ़ाने और रात्रि गश्त तेज करने की मांग की है।



