ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news thieves entered the house and stole jewelery and cash worth lakhs beat up the sick teenager when he protested

Chandauli News: घर में घुसे चोरों ने लाखों के जेवर और नकदी कि चोरी, विरोध करने पर बीमार किशोर से मारपीट.

“बलुआ थाना क्षेत्र के इटवा गांव में चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी चोरी कर ली। इस दौरान घर में सो रहे बुखार से पीड़ित 17 वर्षीय किशोर की नींद खुल गई तो चोरों ने उसके साथ मारपीट की। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।”

chandauli

7:09 PM, Oct 30, 2026

Share:

Chandauli News: घर में घुसे चोरों ने लाखों के जेवर और नकदी कि चोरी, विरोध करने पर बीमार किशोर से मारपीट.
logo

चोरों द्वारा घर में बिखेरा गया सामान दिखाते घर के लोग

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: मनोज यादव, चहनिया, चंदौली.

चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र में चोरी की लगातार हो रही घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। इटवा गांव में बीती रात चोरों ने मुन्ना प्रजापति के घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात और 12 हजार रुपये नकदी चोरी कर ली। पीड़ित परिवार के अनुसार चोरी हुए जेवरात की कीमत करीब दो से तीन लाख रुपये है। घटना के दौरान घर में मौजूद मुन्ना का 17 वर्षीय बेटा राजकुमार प्रजापति बुखार से पीड़ित था और दवा खाने के बाद एक कमरे में सो रहा था। परिवार के अन्य सदस्य घर के बाहर मड़ई में सो रहे थे।

Img

परिजनों के मुताबिक, रात करीब 12 बजे तीन अज्ञात चोर मुंह पर गमछा बांधकर घर में घुसे और उस कमरे में पहुंच गए, जहां बक्से में जेवरात और नकदी रखी थी। चोरों ने जैसे ही बक्से का ताला तोड़ा, आवाज सुनकर राजकुमार की नींद खुल गई। किशोर के अनुसार, चोरों ने उसके मुंह पर कोई स्प्रे छिड़क दिया, जिससे उसे ठीक से दिखाई नहीं दे रहा था। इसके बावजूद उसने एक चोर का पैर पकड़कर शोर मचाना शुरू कर दिया। इस पर चोरों ने उसके साथ मारपीट की, जिससे सिर और पीठ में चोटें आईं। किसी तरह खुद को छुड़ाकर चोर छत के रास्ते फरार हो गए। परिजन जब तक मौके पर पहुंचे, तब तक चोर भाग चुके थे।

विज्ञापन

Img

मुन्ना प्रजापति ने बताया कि चोर करीब एक पाव चांदी की पैंजनी, आधा किलो की करधनी, सोने की सिकड़ी, ककनी, मंगलसूत्र, अंगूठी, चार दुल्हन पायल, दो सादी पायल और 12 हजार रुपये नकदी उठा ले गए। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई, जिसके बाद बलुआ पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। इस संबंध में बलुआ थाना प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।




headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.