Chandauli News: घर में घुसे चोरों ने नकदी और जेवरात पर हाथ साफ किया.
"चौरहट इलाके में चोरों ने एक मकान पर धावा बोला और नकदी सहित जेवरात लेकर फरार हो गए। फरार होने से पहले चोरों ने घर का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है"
chandauli
2:03 PM, Aug 19, 2025
Share:


टूटा अलमारी का लॉकर
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। मुग़लसराय कोतवाली क्षेत्र के चौरहट गांव नई बस्ती में एक लॉन के पीछे हौसला बुलंद चोरों ने शनिवार की देर रात दुकान और मकान का ताला तोड़कर साठ हजार नगदी और लगभग दो लाख रुपये मूल्य के जेवरात सहित अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की और भुक्तभोगी की तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन में जुट गई।
कोतवाली मुगलसराय, चंदौली
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, चौरहट पुरानी बस्ती निवासी राशिद पिछले आठ सालों से वीआइपी लॉन के पीछे नई बस्ती में मकान बनवाकर पत्नी और बच्चों के साथ रह रहा है और मकान में ही चूड़ी और कॉस्मेटिक की दुकान चलाता है। रोजाना की भांति राशिद परिवार के साथ चूड़ी की दुकान में सोने चला गया। वही बच्चे पीछे के कमरे में सो रहे थे। शनिवार की देर रात हौसला बुलंद चोरों ने घर के कमरे में घुसकर चूड़ी की दुकान का गल्ला और मकान के अंदर घुसकर आलमारी का ताला तोड़कर 60,000 नगदी और सोने-चांदी के जेवरात चोरी करके लेकर भाग गए। राशिद सुबह उठा तो देखा कि घर का दरवाजा आगे से बंद था। आसपास के लोगों से कहकर घर का दरवाजा खुलवाया और अंदर जाकर देखा तो अलमारी टूटी हुई थी। इसमें से सारा सामान गायब हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची मुग़लसराय कोतवाली पुलिस ने चोरी के संबंध में पीड़ित परिवार से पूछताछ कर तहरीर के आधार पर छानबीन में जुट गई।



