ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news thieves entered the house through the roof and created a ruckus thieves got away with jewelery and cash worth lakhs

Chandauli News: छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने मचाया तांडव, लाखों के जेवरात और नकदी लेकर चंपत हुए चोर.

"मधुमती आंगनबाड़ी कार्यकत्री हैं। पिछले साल उनका एक बेटा एक्सीडेंट में मौत हो गया था। दूसरी संतान, बेटी की, जनवरी में शादी है और शादी की तैयारियों के लिए सोने-चांदी के गहने बनवाए गए थे"

chandauli

12:20 PM, Nov 3, 2025

Share:

Chandauli News: छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने मचाया तांडव, लाखों के जेवरात और नकदी लेकर चंपत हुए चोर.
logo

घर में हुई चोरी बिखरे सामान दिखाती आंगनबाड़ी कार्यकत्री

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयू नगर.

चंदौली। मुग़लसराय कोतवाली क्षेत्र के माडिया गांव में आशा बहू आंगनबाड़ी कार्यकत्री के घर से चोरों ने रात में दो कमरों के ताले तोड़कर लगभग 5 लाख रुपए के सोने के आभूषण, 2 लाख के चांदी के आभूषण, 1.5 लाख नकदी और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिए। परिवार को सोमवार सुबह  ताला टूटा देखकर घटना का पता चला और उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पूछताछ के साथ-साथ सीसीटीवी फुटेज खंगालनी शुरू कर दी।

Img

जानकारी के अनुसार आलोक त्रिपाठी यूनियन बैंक मिनी बैंक संचालक हैं और उनके बड़े भाई अजय त्रिपाठी की दुकान के ऊपर रिहायशी मकान में है; परिवार दुकान बंद कर दूसरे मकान में सोने चला जाता है। अज्ञात चोर रात में छत से उतरकर घर में घुसे, ताले तोड़े और सामान लेकर फरार हो गए। सुबह जब परिवार पुराने घर और दुकान पर गया तो कमरे बिखरे मिले और तीन अलमारियाँ खाली पाईं गईं। 

विज्ञापन

Img

मधुमती आंगनबाड़ी कार्यकत्री हैं। पिछले साल उनका एक बेटा एक्सीडेंट में मौत हो गया था। दूसरी संतान, बेटी की, जनवरी में शादी है और शादी की तैयारियों के लिए सोने-चांदी के गहने बनवाए गए थे। दो झुमके, तीन टॉप्स, एक बाजूबंद, दो अंगूठियाँ, एक मंगलसूत्र, एक हार; चांदी में तीन जोड़ी पायल, पैर की बिछिया, तीन जोड़ी नारियल-सुपारी पान ट्रे, 20 चांदी के सिक्के और लगभग 1 लाख नकद तीन अलमारियों में रखे हुए थे। दुकान में भी करीब 40 हज़ार नकद थे। पुलिस घटना की जांच कर आसपास के कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.