मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news thieves entered the house through the roof stole jewelery and cash worth lakhs

Chandauli News: छत के रास्ते घर में घुसे चोर, लाखों के आभूषण व नगदी किया पार.

"सैयदराजा थाना प्रभारी अशोक मिश्रा ने बताया कि मामले में अभी तक परिजनों की ओर से कोई लिखित तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है और आसपास के संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है।"

chandauli

6:50 PM, Feb 25, 2026

Share:

Chandauli News: छत के रास्ते घर में घुसे चोर, लाखों के आभूषण व नगदी किया पार.
logo

चोरी की घटना की जानकारी होने पर इकट्ठा ग्रामीण

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: अरविंद कुमार, सैयदराजा, (चंदौली).

चंदौली। सैयदराजा थाना क्षेत्र के काजीपुर ग्राम में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण और नगदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद गांव में भय और दहशत का माहौल है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

जानकारी के अनुसार काजीपुर निवासी रमेश यादव के घर चोर पीछे के हिस्से से सीढ़ी लगाकर छत के रास्ते अंदर दाखिल हुए। उस समय परिवार के सभी सदस्य अपने-अपने कमरों में सो रहे थे। आरोप है कि चोरों ने बाहर से कमरों की कुंडी बंद कर दी और इत्मीनान से पूरे घर में रखे बक्सों व अटैचियों का ताला तोड़कर उनमें रखे कीमती जेवरात और नगदी समेट ली। सुबह घटना की जानकारी होने पर परिवार के होश उड़ गए।

विज्ञापन

परिजनों का कहना है कि चोरी गए सामान की कीमत लाखों रुपये में है। वहीं थाना प्रभारी अशोक मिश्रा ने बताया कि मामले में अभी तक परिजनों की ओर से कोई लिखित तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है और आसपास के संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.