ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news thieves entered the shop by breaking the shutter and made away with forty thousand rupees in cash

Chandauli News: शटर तोड़कर दुकान में घुसे चोरों ने चालीस हजार नगदी पर हाथ किया साफ़.

"घटना के संबंध में सकलडीहा कोतवाल दिलीप श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शीघ्र ही चोरी की घटना का खुलासा किया जाएगा और आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जायेगा।"

chandauli

8:44 PM, Oct 11, 2025

Share:

Chandauli News: शटर तोड़कर दुकान में घुसे चोरों ने चालीस हजार नगदी पर हाथ किया साफ़.
logo

नागेपुर गांव में चोरी की घटना के बाद जानकारी देते हुए अढ़तिया सुरजीत सिंह

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पुनवासी यादव, सकलडीहा. 

चंदौली। सकलडीहा कस्बा में चोरी की घटनाएं लगातार हो रही हैं, जिससे कस्बावासियों को निजात नहीं मिल रहा है। शुक्रवार की देर रात चोरों ने सकलडीहा रजवाहा के समीप आलू-प्याज के अढ़तिया का शटर तोड़कर संदूक में रखी चालीस हजार रुपये लेकर चंपत हो गए। घटना की सुबह जानकारी होने पर अढ़तिया परेशान हो गया। 112 पर सूचना देकर पुलिस को अवगत कराया। देर शाम को सकलडीहा कोतवाली पहुंचकर दुकानदार ने चोरी की घटना की तहरीर दी। नागेपुर गांव निवासी सुरजीत सिंह रिकू की सकलडीहा रजवाहा के पास जय मां दुर्गा ट्रेडिंग कंपनी नाम से आलू-प्याज का होलसेल अढ़तिया है।

करवा चौथ का पर्व होने के कारण संदूक बंद कर कर्मचारी के भरोसे दुकान छोड़कर चला गया। कर्मचारी दुकान बंद कर चाबी घर देकर चला गया। देर रात करीब 11 बजे शटर चढ़ाकर चोरों ने संदूक सहित पेटी उठाकर ले गए। इसके साथ दुकान में लगाया गया कैमरा तोड़ दिया। अंधेरा होने के कारण एक कैमरा और डीवीआर बच गया। सुबह दुकान का शटर उठा हुआ और टूटा होने का संदेह होने पर दुकानदार ने चाबी लगाकर शटर उठाया। संदूक गायब होने और सारा सामान बिखरा होने पर अढ़तिया हैरान होकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची 112 नंबर की पुलिस ने थाने जाकर शिकायत दर्ज कराने को कहा। देर शाम को दुकानदार ने घटना की लिखित तहरीर दी है। इस बाबत कोतवाल दिलीप श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शीघ्र ही चोरी की घटना का खुलासा किया जाएगा।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.