ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news thieves made a closed house targeting the jewelery worth millions of rupees

Chandauli News: चोरों ने बंद घर को बनाया निशाना लाखों रुपये कीमत के जेवरात पर हाथ किया साफ.

"पीड़ित रवि ने बताया कि चोरों ने घर की आलमारी को तोड़कर उसमें रखे एक सोने का मंगलसूत्र, दो अंगूठियाँ, एक सोने की चैन, एक चाँदी की पैजनी, एक हार, कमरबंद, तथा घर में रखी इनवर्टर बैटरी को चुरा ले गए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस जांच के बाद कार्रवाई में जुट गई"

chandauli

7:06 PM, Sep 5, 2025

Share:

Chandauli News: चोरों ने बंद घर को बनाया निशाना लाखों रुपये कीमत के जेवरात पर हाथ किया साफ.
logo

टूटा शटर का ताला बिखरा सामान

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: अजीत जायसवाल, बबुरी। 

चंदौली। बबुरी कस्बा स्थित बंशीपुर मुहल्ले में घर में घुसे चोरों ने घर में रखे सोने-चांदी के गहने समेत कीमती सामान चुरा कर ले गए, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कस्बे के बंशीपुर मुहल्ला निवासी संदीप मोदनवाल घर बनाकर रहते हैं। बीते शनिवार को संदीप मोदनवाल अपने भाई रवि के साथ अहमदाबाद चले गए, तथा माता निर्मला देवी अपनी बेटी के घर जमुना चली गईं। इसी का फायदा उठाकर गुरुवार की देर रात कुछ अज्ञात चोरों ने बंद पड़े घर की छत के रास्ते घर में प्रवेश किया तथा घर में रखी अलमारी को तोड़ दिया और उसमें रखे सोने-चांदी समेत कीमती सामान लेकर फरार हो गए।

सुबह जब आसपास के लोगों ने शटर खुला देखा, तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना संदीप को दी। जानकारी होने पर रवि अपनी माता निर्मला देवी के साथ बंशीपुर अपने घर पहुँचे। घर में बिखरा सामान देखकर उनके होश उड़ गए। सूचना पर पहुँची बबुरी पुलिस ने मौके का मुआयना कर जांच-पड़ताल में जुट गई। पीड़ित रवि ने बताया कि चोरों ने घर की आलमारी को तोड़कर उसमें रखे एक सोने का मंगलसूत्र, दो अंगूठी, एक सोने की चैन, एक चाँदी की पैजनी, एक हार, कमरबंद, तथा घर में रखी इनवर्टर बैटरी को चुरा ले गए हैं।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.