मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news thieves ransacked the kitchen of pm shri vidyalaya stole goods including gas cylinder

Chandauli News: पीएम श्री विद्यालय का किचन खंगाल ले गए चोर, गैस सिलेंडर समेत सामान चोरी.

“बलुआ थाना क्षेत्र के प्रभुपुर स्थित पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय में चोरों ने किचन का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर, चूल्हा, बर्तन समेत कई जरूरी सामान चोरी कर लिया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।”

chandauli

6:24 PM, Aug 6, 2026

Share:

Chandauli News: पीएम श्री विद्यालय का किचन खंगाल ले गए चोर, गैस सिलेंडर समेत सामान चोरी.
logo

प्रभुपुर स्थित पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय में चोरी के बाद किचन और अन्य सामान का निरीक्षण करतीं इंचार्ज प्रधानाध्यापिका।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के प्रभुपुर स्थित पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय में बुधवार रात अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर विद्यालय के किचन का ताला तोड़ दिया और गैस सिलेंडर, चूल्हा, बर्तन, डेस्क, बाल्टी, भगौना, ट्यूबलाइट, ब्लैकबोर्ड, बिजली के तार सहित अन्य आवश्यक सामग्री चोरी कर फरार हो गए। घटना की जानकारी गुरुवार सुबह विद्यालय खुलने पर हुई, जिसके बाद विद्यालय प्रशासन और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।

Img

चोरों ने प्रधानाध्यापक कक्ष सहित अन्य कमरों के ताले तोड़ने का भी प्रयास किया, लेकिन उसमें सफल नहीं हो सके। आशंका जताई जा रही है कि विद्यालय की डेस्क और बेंच भी ट्रॉली पर लादकर ले जाई गई हैं। सूचना मिलने पर इंचार्ज प्रधानाध्यापिका ने ग्राम प्रधान जयराम शास्त्री और डायल-112 पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन

Img

ग्राम प्रधान जयराम शास्त्री ने कहा कि क्षेत्र में लगातार मंदिरों, विद्यालयों और घरों को चोर निशाना बना रहे हैं, जिससे लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है। इंचार्ज प्रधानाध्यापिका, विद्यालय के शिक्षकों और ग्राम प्रधान ने पुलिस से चोरी का शीघ्र खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.