ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news thieves stole cash jewelery and expensive sarees from farmer s house worth lakhs

Chandauli News: किसान के घर लाखों की चोरी, नकदी-गहने और कीमती साड़ियां ले उड़े चोर.

“चंदौली के बलुआ थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद हैं। गुरेरा गांव में चोरों ने किसान के घर को निशाना बनाकर नकदी, लाखों के आभूषण और कीमती साड़ियां पार कर दीं। चोर घर से करीब 500 मीटर दूर खेत में बक्से तोड़कर सामान निकाल ले गए। दो दिनों के भीतर क्षेत्र में चोरी की तीन बड़ी घटनाओं से ग्रामीणों में आक्रोश है।”

chandauli

10:43 AM, Nov 15, 2026

Share:

Chandauli News: किसान के घर लाखों की चोरी, नकदी-गहने और कीमती साड़ियां ले उड़े चोर.
logo

गुरेरा गांव में चोरी के बाद घर में बिखरा सामान।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के गुरेरा गांव में बेखौफ चोरों ने एक किसान के मकान को निशाना बनाकर लाखों रुपये के आभूषण, कीमती साड़ियां और 12 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। चोर घर के कमरों का ताला तोड़कर वारदात को अंजाम देने के बाद करीब 500 मीटर दूर सिवान में पहुंचे और वहां पांच-छह बक्सों को तोड़कर सामान निकाल लिया। शनिवार सुबह चोरी की जानकारी होने पर परिजनों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, गुरेरा गांव निवासी पारस यादव किसान हैं। उनके छोटे भाई सेना में कार्यरत हैं, जबकि उनसे छोटे भाई दिल्ली में निजी नौकरी करते हैं। शुक्रवार की रात चोर घर में घुस गए और कमरों का ताला तोड़कर नकदी, आभूषण और कीमती साड़ियां समेट ले गए। सुबह जब परिजन सोकर उठे तो कमरों के दरवाजे खुले मिले। अंदर सामान बिखरा पड़ा था और बक्सों के ताले टूटे हुए थे। यह देखकर परिजनों के होश उड़ गए। परिजनों के मुताबिक, चोर घर से करीब 500 मीटर दूर खेत में पांच-छह बक्से ले गए थे। वहां उन्हें तोड़कर उनमें रखा सामान निकाल लिया और खाली बक्से छोड़कर फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की।


विज्ञापन

उधर, बलुआ थाना क्षेत्र में दो दिनों के भीतर चोरी की तीन बड़ी घटनाएं होने से ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। लोगों का कहना है कि चोर लगातार मंदिरों, घरों और विद्यालयों को निशाना बना रहे हैं। इसके बावजूद चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश नहीं लग पा रहा है। ग्रामीणों ने रात्रि गश्त की व्यवस्था पर भी सवाल उठाते हुए पुलिस अधीक्षक का ध्यान आकृष्ट कराया है। उन्होंने क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों पर रोक लगाने, रात्रि गश्त बढ़ाने और चोरी की घटनाओं का जल्द खुलासा करने की मांग की है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.