Sonbhadra News: आस्था का महासैलाब: चोपन छठ घाट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, पवित्र सोन नदी के तट पर हजारों व्रतियों ने की पूजा-अर्चना.
चोपन में लोक आस्था के महापर्व छठ पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा, पवित्र सोन नदी छठ घाट पर हजारों व्रतियों ने भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। सिंदुरिया स्थित रेणु नदी छठ घाट पर भी श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। घाटों पर आकर्षक सजावट, रंगोली, सेल्फी प्वाइंट और जागरण कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहे। एसपी अभिषेक वर्मा और अपर पुलिस अधीक्षक ने घाट पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया
sonbhadra
7:35 PM, Nov 15, 2026
Share:


चोपन छठ घाट पर उमड़ी आस्था की भीड़, एसपी अभिषेक वर्मा श्रद्धालुओं के बीच हुआ स्वागत।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: चंदन कुमार, चोपन।
सोनभद्र।
लोक आस्था के महापर्व छठ पर चोपन में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। पवित्र सोन नदी के तट पर स्थित छठ घाट पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु जुटे और पूरे विधि-विधान के साथ छठ महापर्व मनाया। चोपन के सोन नदी छठ घाट और सिंदुरिया स्थित रेणु नदी छठ घाट पर आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। छठ पर्व के अवसर पर घाटों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। सेल्फी प्वाइंट, जागरण, रंगोली और भव्य सजावट श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही। पूरे घाट परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा।
विज्ञापन
इस दौरान पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा एवं अपर पुलिस अधीक्षक मेवीस टॉक ने भी चोपन छठ घाट पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। पुलिस बल, एसडीआरएफ, पीएसी की टीम और चोपन थाना पुलिस ने घाटों पर सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाली, जिससे श्रद्धालु शांतिपूर्ण माहौल में पर्व मना सकें। वहीं, चोपन नगर पंचायत अध्यक्ष उस्मान अली और अधिशासी अधिकारी अखिलेश सिंह ने छठ घाट पहुंचकर श्रद्धालुओं का अभिवादन किया और सभी को छठ महापर्व की शुभकामनाएं दीं। चोपन में दोनों प्रमुख छठ घाटों पर उमड़ी भीड़ ने लोक आस्था, परंपरा और सामाजिक एकता की खूबसूरत तस्वीर पेश की।


