ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news thieves stole goods worth thousands including pumpset and stabilizer

Chandauli News: चोरों ने पंपसेट और स्टेबलाइजर सहित हजारों के सामान पर हाथ किया साफ.

"बबूरी पुलिस ने मौके का मुआयना किया और मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही चोरों को पड़कर मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।"

chandauli

10:23 PM, Jan 31, 2026

Share:

Chandauli News: चोरों ने पंपसेट और स्टेबलाइजर सहित हजारों के सामान पर हाथ किया साफ.
logo

ट्रांसफार्मर के अंदर का पार्ट्स निकाल कर ले गए चोर

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: अजीत जायसवाल, बबुरी, (चंदौली).

चंदौली। बबुरी थाना क्षेत्र के गौरी गांव में शुक्रवार रात चोरों ने चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। ग्रामीणों के अनुसार, चोरों ने घर के पास स्थित सिंचाई पंपसेट और कमरे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और स्टेबलाइजर, पंपसेट का स्टार्टर, केबल, विद्युत मीटर, फावड़ा, खंती समेत हजारों रुपये मूल्य का सामान चोरी कर लिया।सुबह जब पीड़ित भोरिक यादव को चोरी का पता चला, तो उन्होंने तुरंत डायल 112 पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पीड़ित ने बबुरी थाने में लिखित तहरीर देकर चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

ग्रामीणों का कहना है कि नए थाना प्रभारी के क्षेत्र में पदभार संभालने के बाद भी चोरी और अपराध की घटनाओं में तेजी देखी जा रही है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। पुलिस ने मौके का मुआयना किया और मामले की जांच में जुट गई है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.