Chandauli News: छत के रास्ते कमरे में घुसकर चोरों ने लाखों के जेवरात पर किया हाथ साफ.
"हाल ही में गोधना गांव के ब्रह्म बाबा मंदिर से भी चोरों ने घंटा और सीसीटीवी कैमरा चुरा लिया था। क्षेत्र में चोरी की घटनाओं में वृद्धि होने से लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया है। इस बाबत अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडे ने बताया कि पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल कर रही है"
chandauli
4:58 PM, Oct 23, 2025
Share:


टूटा हुआ अलमारी का लॉकर
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयू नगर.
चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के मुगलचक में एक घर से लाखों रुपये के जेवर और नकदी चोरी हो गई। पीड़ित परिवार के अनुसार, चोरी हुए सामान की कीमत लगभग 8 से 9 लाख रुपये है। चोर छत के रास्ते घर में घुसे और वारदात को अंजाम दे दिया। मुगलचक निवासी रीना राय, पत्नी विजय शंकर राय, ने बताया कि अलीनगर थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी गई है।
पीड़ित परिवार के अनुसार, चोर उनकी अलमारी से एक बड़ा मंगलसूत्र, दो छोटे मंगलसूत्र, एक बड़ा झुमका, एक दप, एक पायल, एक झाला, एक कान की बाली और एक हमीर घड़ी चुरा ले गए। चोरी हुआ सारा सामान एक पर्स में रखा था। घटना के समय सभी लोग खाना खाकर मकान के ऊपर सो रहे थे। वहीं, क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है।
विज्ञापन
पुलिस अब तक इन मामलों में किसी भी आरोपी का पर्दाफाश नहीं कर पाई है। हाल ही में गोधना गांव के ब्रह्म बाबा मंदिर से भी चोरों ने घंटा और सीसीटीवी कैमरा चुरा लिया था। क्षेत्र में चोरी की घटनाओं में वृद्धि होने से लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया है। इस बाबत अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडे ने बताया कि पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल कर रही है।



