मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news thieves targeted a closed house stole jewelery worth lakhs along with cash

Chandauli News: बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, नकदी समेत लाखो के जेवरात पर हाथ किया साफ.

"मुगलसराय कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि चोरी की सूचना मिली है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।"

chandauli

6:06 PM, Mar 12, 2026

Share:

Chandauli News: बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, नकदी समेत लाखो के जेवरात पर हाथ किया साफ.
logo

चोरों द्वारा इस्तेमाल किए गए हथियार को डॉग को सुंघाते पुलिस कर्मी

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयू नगर (चंदौली).

चंदौली। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के सिद्धार्थपुरम कॉलोनी में चोरों ने बंद पड़े मकान को निशाना बनाते हुए ताला तोड़कर ढाई लाख रुपये नकद समेत लाखों रुपये के जेवरात चोरी कर लिए। घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह मकान मालिक के घर लौटने पर हुई। सूचना मिलने के बाद पुलिस डॉग स्क्वॉड के साथ मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।

Img

जानकरी के अनुसार, सिद्धार्थपुरम कॉलोनी निवासी राजेश जायसवाल आरओ वाटर का काम करते हैं। वह घर बंद कर परिवार के साथ बाहर गए हुए थे। गुरुवार रात देर होने के कारण वह पड़ाव स्थित अपने रिश्तेदार के घर रुक गए। शुक्रवार सुबह जब वह अपने घर पहुंचे और मुख्य गेट का ताला खोलकर अंदर गए तो कमरे में सामान बिखरा देखकर उनके होश उड़ गए। पीड़ित ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने डॉग स्क्वॉड की मदद से जांच शुरू कर दी। 

विज्ञापन

Img

पीड़ित के अनुसार घर में रखे करीब ढाई लाख रुपये नकद, एक सोने का हार, चार पायल और दो मोबाइल फोन चोरी हो गए हैं। घटना के बाद कॉलोनी के लोगों में भय का माहौल है। वहीं मुगलसराय कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि चोरी की सूचना मिली है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.