Chandauli News: चोरों ने एक घर को बनाया निशाना, 1.20 लाख नकदी समेत लाखों के गहने समेट ले गए चोर.
“चंदौली के बलुआ थाना क्षेत्र के सेमरा गांव में गुरुवार की रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर नकदी और लाखों रुपये के गहने पार कर दिए। चोर छत के रास्ते घर में दाखिल हुए और बक्सों का ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। सुबह घटना की जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी गई।”
chandauli
10:37 AM, Nov 12, 2026
Share:


सेमरा गांव में चोरी के बाद घर के बाहर खेत में चोरो द्वारा फेका गया बक्सा.
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By : मनोज यादव, चहनिया, चंदौली .
चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के सेमरा गांव में गुरुवार की रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर 1.20 लाख रुपये नकद समेत लाखों के सोने-चांदी के आभूषण पार कर दिए। चोर पीछे से छत पर चढ़कर सीढ़ियों के रास्ते घर में दाखिल हुए और बक्सों का ताला तोड़कर कीमती सामान समेट ले गए। सुबह जानकारी होने पर पीड़ित ने डायल 112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची बलुआ पुलिस जांच में जुटी है।
सेमरा गांव निवासी सुरेश यादव खेती-बाड़ी करते हैं। गुरुवार की रात करीब दो बजे चोर उनके घर में घुसे। सुबह चार बजे सुरेश की नींद खुली तो घर का बाहर का दरवाजा खुला मिला। अंदर जाकर देखा तो बक्सों के ताले टूटे थे और सामान गायब था। उन्होंने पत्नी और बच्चों को जगाकर घटना की जानकारी दी। सुरेश के अनुसार बक्से में भैंस बेचकर मिले 1.20 लाख रुपये के अलावा पत्नी, बहन और बेटियों के सोने-चांदी के झुमके, मंगलसूत्र, सिकड़ी, अंगूठियां, लॉकेट, पायल और करधनी रखी थीं। चोर इन्हें भी उठा ले गए। घर में रखे कपड़े और अरहर की दाल तक नहीं छोड़ी।
विज्ञापन
ग्रामीणों के मुताबिक घर से करीब एक किलोमीटर दूर बाजरे के खेत में दो बक्से मिले, जबकि धान के खेत में दो बैग और कपड़े बिखरे पड़े थे। पीड़ित ने उनकी पहचान अपने घर के सामान के रूप में की है। चोरी की घटना से गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर चिंता जताते हुए पुलिस से चोरों की गिरफ्तारी और चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है।


