ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news sp abhishek verma heard the problems of the complainants in the public hearing gave instructions for quick disposal

Sonbhadra News: एसपी अभिषेक वर्मा ने जनसुनवाई में सुनीं फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश.

पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में भूमि विवाद, मारपीट, पारिवारिक विवाद, गुमशुदगी और साइबर धोखाधड़ी सहित विभिन्न मामलों की शिकायतें सामने आईं। एसपी ने क्षेत्राधिकारियों और थाना प्रभारियों को शिकायतों की निष्पक्ष जांच कर समयबद्ध कार्रवाई करने तथा पीड़ितों को जानकारी देने के निर्देश दिए।

sonbhadra

5:47 PM, Nov 12, 2026

Share:

Sonbhadra News: एसपी अभिषेक वर्मा ने जनसुनवाई में सुनीं फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश.
logo

पुलिस कार्यालय सोनभद्र में जनसुनवाई के दौरान फरियादियों की समस्याएं सुनते पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने गुरुवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई एवं जनता दर्शन कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता और संवेदनशीलता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद, मारपीट, गुमशुदगी, साइबर धोखाधड़ी, राजस्व प्रकरणों सहित विभिन्न पुलिस संबंधी मामलों की शिकायतें सामने आईं। पुलिस अधीक्षक ने शिकायतकर्ताओं की बात सुनकर संबंधित क्षेत्राधिकारियों और थाना प्रभारियों को प्रकरणों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। एसपी ने स्पष्ट किया कि प्रत्येक शिकायत की जांच गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी और तथ्यों के आधार पर की जानी चाहिए। शिकायतों के निस्तारण में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए और पीड़ितों को की गई कार्रवाई की जानकारी समय से उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन मामलों में तत्काल हस्तक्षेप की आवश्यकता है, उनमें बिना विलंब किए विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। पुलिस अधीक्षक ने यह भी चेतावनी दी कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही, अनावश्यक विलंब या पीड़ितों के उत्पीड़न की शिकायत मिलने पर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी क्षेत्राधिकारियों और थाना प्रभारियों को शिकायतों की नियमित समीक्षा करने तथा पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए गंभीरता से कार्य करने को कहा। एसपी अभिषेक वर्मा ने कहा कि जनसुनवाई पुलिस और जनता के बीच विश्वास, संवाद एवं पारदर्शिता को मजबूत करने का प्रभावी माध्यम है। आमजन की समस्याओं का त्वरित, निष्पक्ष और संतोषजनक समाधान पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को जनशिकायतों के प्रति संवेदनशील रहते हुए जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.