Chandauli News: बंद घर को निशाना बनाकर चोरों ने उड़ाए नगदी व जेवर, 2 लाख की चोरी.
"मुग़लसराय थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि चोरी की सूचना प्राप्त हो चुकी है और मामले का जल्द ही खुलासा किया जाएगा।"
chandauli
8:32 PM, Apr 30, 2026
Share:


चोरों द्वारा तोड़ी गई अलमारी और बिखरा सामान दिखाते मकान मालिक
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर, (चंदौली).
चंदौली। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के वृंदावन कॉलोनी में बीती रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए आलमारी तोड़कर नगदी और जेवरात पार कर दिए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
पीड़िता सुलोचना ने बताया कि चोर घर में घुसकर आलमारी तोड़ दिए और उसमें रखे दो जोड़ी कान के झुमके, एक मांग टीका, एक नथिया, पांच चांदी के सिक्के, एक कॉइन और एक लड़के का कड़ा सहित करीब 1.5 लाख रुपये के गहने तथा 50 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
पीड़िता के अनुसार कुल मिलाकर लगभग 2 लाख रुपये की चोरी हुई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। इस संबंध में थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि चोरी की सूचना प्राप्त हो चुकी है और मामले का जल्द ही खुलासा किया जाएगा।



