ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news thieves targeted the grocery store panic in the area with frequent thieves

Chandauli News: किराना स्टोर को चोरों ने बनाया निशाना, लगातार चोरियों से इलाके में दहशत.

"व्यापार मंडल के अध्यक्ष दिनेश रस्तोगी, संदीप गुप्ता, धनंजय रस्तोगी, पवन गुप्ता और बालमुकुंद रस्तोगी मौके पर पहुंचे और पुलिस को तहरीर सौंप दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से व्यापारियों में भय और आक्रोश व्याप्त है"

chandauli

8:39 PM, Oct 7, 2025

Share:

Chandauli News: किराना स्टोर को चोरों ने बनाया निशाना, लगातार चोरियों से इलाके में दहशत.
logo

दुकान में चोरी की सूचना पर पहुंची पुलिस

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। धानापुर ब्लॉक मुख्यालय के समीप नहर पर स्थित एक किराना स्टोर में बीती रात चोरों ने शटर तोड़कर हजारों रुपये का सामान और नगदी पर हाथ साफ कर दिया। दुकान मालिक संतोष गुप्ता, निवासी बभनियाव, रोज की तरह रात करीब 9 बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। देर रात चोर शटर चढ़कर दुकान के अंदर घुस गए। सुबह जब स्थानीय लोगों ने दुकान का टूटा शटर देखा तो दुकान मालिक संतोष गुप्ता को सूचना दी। मौके पर पहुंचकर दुकान खोलने पर पता चला कि दुकान से ₹6,000 नकद, ₹3,000 के सिक्के, 15 लीटर रिफाइंड ऑयल, काजू, किसमिस, बादाम समेत हजारों रुपये के किराना सामान चोरी हो गए हैं।

घटना की सूचना मिलते ही व्यापार मंडल के अध्यक्ष दिनेश रस्तोगी, संदीप गुप्ता, धनंजय रस्तोगी, पवन गुप्ता और बालमुकुंद रस्तोगी मौके पर पहुंचे और पुलिस को तहरीर सौंप दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से व्यापारियों में भय और आक्रोश व्याप्त है। गौरतलब है कि एक सप्ताह पूर्व थाना चौराहा स्थित दो दुकानों के छत का पटिया हटाकर चोरी की गई थी, वहीं ब्लॉक मुख्यालय के पास रंजीत गारमेंट समेत अन्य एक दुकान का शटर तोड़कर चोरी का प्रयास भी किया गया था।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.